फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After disagreement, wife went to her parents' house, husband committed suicide

Jhansi News: अनबन के बाद पत्नी चली गई मायके, पति ने दी जान

Fri, 10 May 2024 03:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
After disagreement, wife went to her parents' house, husband committed suicide
- चार साल पहले हुई थी शादी, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। आपस में हुई अनबन के बाद पत्नी मायके चली गई और जब इसकी जानकारी पति को हुई तो उसने फंदे पर झूलकर जान दे दी। दोनों की चार साल पहले शादी हुई थी। युवक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बड़ागांव थाना इलाके के महाराजपुरा मोहल्ले में रहने वाला अजीत कुमार कुशवाहा (27) बोरिंग मशीन पर काम करता था। बहनोई रवि कुशवाहा ने बताया कि अजीत की शादी तकरीबन चार साल पहले मालती से हुई थी। बुधवार सुबह किसी बात को लेकर उसका पत्नी से मनमुटाव हो गया। इसके बाद अजीत अपने काम पर चला गया। इधर, पत्नी मायके जाने की जिद पर अड़ गई। लेकिन, अजीत ने उसे मायके जाने से मना कर दिया। लेकिन, वो नहीं मानी और भाई को बुलाकर उसके साथ मायके चली गई। जब शाम को अजीत काम से लौटा तो मालती घर पर नहीं मिली। इससे वह मानसिक अवसाद में आ गया। उसकी मां घर से बाहर गई थी। अजीत घर पर अकेला था। इसी दरम्यान वह पंखे पर रस्सी से फंदा बनाकर झूल गया। जब मां लौटी तो बेटा कमरे के अंदर फंदे पर लटका था। मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बता दें कि अजीत का एक बड़ा भाई है, जो बोल नहीं पाता है। जबकि, छोटी बहन की शादी हो चुकी है। उसकी मौत के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed