Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After conquering Lanka, Rama returned to Ayodhya.

Jhansi News: लंका विजय कर अयोध्या लौटे राम

Tue, 03 Nov 2026 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
After conquering Lanka, Rama returned to Ayodhya.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुहारी। मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन और सभ्यता फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय ‘रामलीला-एक जीवंत विरासत’ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन श्री रामराजा मंदिर परिसर में किया गया था।
कार्यक्रम के अंतिम दिन शुभ प्रवेश रामलीला मंडली ने रामायण के प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय और संवादों से दर्शकों को रामायण कथा से भावनात्मक रूप से जोड़ा। समापन दिवस पर लंका विजय से लेकर भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने तक के दृश्य दिखाए गए। श्रीराम के राज्याभिषेक के प्रसंग को भी अत्यंत प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। मंचन के दौरान भगवान श्रीराम के आदर्शों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। इसमें सत्य, धर्म, त्याग, मर्यादा और लोककल्याण के संदेश शामिल थे।
विज्ञापन

इस सांस्कृतिक आयोजन ने ओरछा की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप दिया। तीन दिवसीय कार्यक्रम में रामायण के विभिन्न प्रसंगों से दर्शकों को परिचित कराया गया। भारतीय संस्कृति, परंपरा और लोक आस्था का प्रदर्शन हुआ। पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया, तहसीलदार जगदीश रंधावा, पर्यटन विभाग से कार्यपालन यंत्री अनूप गुप्ता और सहायक यंत्री पीयूष बाजपेई उपस्थित थे। इनके साथ स्थानीय नागरिक, कलाकार और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed