{"_id":"63640d30f15d405db55a0d65","slug":"after-blasting-one-house-damage-jhansi-news-jhs2321382115","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लास्टिंग में रेल लाइन के पास मकान क्षतिग्रस्त, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लास्टिंग में रेल लाइन के पास मकान क्षतिग्रस्त, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी-छतरपुर रेल लाइन के बीच स्थित खजुराहो सेक्शन में एक क्रशर में बुधवार देर शाम ब्लास्टिंग होने से 200 मीटर रेल पटरी उखड़ गई। इससे पांच जोड़ी सवारी गाड़ियां प्रभावित रहीं। हादसे में एक मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। गृहस्वामी भी घायल हुआ है।
इस हादसे में तगड़ा विस्फोट होने से रेल लाइन के बगल में स्थित लखन लाल पटेल का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। मकान की बाउंड्रीवॉल समेत दरवाजे एवं खिड़कियां उखड़ गईं। विस्फोट के समय लखन लाल घर के बाहर खड़ा था। इससे सिर पर भारी पत्थर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में रेल पटरी उखड़ जाने के बाद इसकी मरम्मत कराने के लिए कई बार ब्लॉक लेना पड़ा। रात करीब आठ बजे सेक्शन को पहली बार दुरुस्त करके गाड़ियों को आगे बढ़ाया गया। गीता जयंती एक्सप्रेस, महामना एक्सप्रेस पांच जोड़ी सवारी गाड़ियां प्रभावित रहीं। इसके बाद देर-रात ट्रैक ठीक कराने के लिए ब्लॉक लेना पड़ा। बृहस्पतिवार सुबह यह सेक्शन पूरी तरह ठीक हुआ। इस दौरान डीजल इंजन का सहारा लेकर गाड़ियों को आगे बढ़ाया गया। डीआरएम के मुताबिक अब ट्रैक पूरी तरह सामान्य है।
विज्ञापन
इनसेट
कुछ देर पहले ही गुजरा था डीआरएम का काफिला
झांसी। जिस समय रेल पटरी पर विस्फोट हुआ उससे चंद मिनट पहले ही उसी ट्रैक से डीआरएम का काफिला भी गुजरा था। बृहस्पतिवार को डीआरएम झांसी-ललितपुर-टीकमगढ़-खजुराहो रेल खंड लेने निकले थे। उनके इस सेक्शन से गुजरते ही विस्फोट में रेल पटरियां उखड़ गईं।