फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After being released from jail, the accused took out a procession with vehicles on Jhansi-Kanpur Highway

UP: जेल से छूटकर झांसी-कानपुर हाईवे पर लाव-लश्कर संग निकाला जुलूस, मूकदर्शक बनी रही पुलिस; वीडियो आया सामने

Tue, 16 Jul 2024 01:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 16 Jul 2024 01:07 AM IST
सार

आरोपी के समर्थकों ने अपनी गाड़ियां हाईवे के बीच खड़ी कर दी। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब दो घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे।  जुलूस में शामिल गाड़ियां पूरी रास्ते हूटर बजाते चल रही थीं। इसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

विज्ञापन
After being released from jail, the accused took out a procession with vehicles on Jhansi-Kanpur Highway
Jhansi News - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

एरच के टेहरका बालू घाट पर गोलियां तड़तड़ाने वाला आरोपी रिंकू राजपूत रविवार को जमानत पर जेल से बाहर आया। सखी के हनुमान मंदिर के पास उसका सैकड़ों गाड़ियों में सवार समर्थक इंतजार कर रहे थे। उसके पहुंचते ही समर्थकों ने अपनी गाड़ियां हाईवे के बीच खड़ी कर दी। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब दो घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। हैरत की बात यह कि सैकड़ों गाड़ियों की वजह से झांसी-कानपुर हाईवे पर जाम लग गया लेकिन, पुलिस को इसकी खबर तक नहीं हुई।

विज्ञापन


यहां से आरोपी रिंकू गाड़ियों के जुलूस के साथ गांव पहुंचा। जुलूस में शामिल गाड़ियां पूरी रास्ते हूटर बजाते चल रही थीं। इसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। बता दें, 7 अप्रैल 2023 को एरच के टेहरका घाट पर वर्चस्व की जंग में एलएनटी चालक पर गोली चला दी गई थी।
विज्ञापन


इस मामले में रिंकू राजपूत, राहुल राजपूत समेत अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उसके बाद से रिंकू जेल में ही था। नवाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि वीडियो सामने आया है।आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed