{"_id":"6935e617cf4e60823d0296fd","slug":"after-beating-his-drunken-father-the-young-man-hanged-himself-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-695190-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: नशे में पिता को पीटने के बाद युवक ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: नशे में पिता को पीटने के बाद युवक ने फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कोतवाली के छनियापुरा मोहल्ला निवासी पंकज साहू (22) पुत्र ओमप्रकाश ने फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक, रात में शराब पीने के पैसों के लिए उसका पिता से विवाद हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। छनियापुरा निवासी पंकज दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वह एक दुकान में काम करता था। परिजनों ने बताया कि पंकज शराब पीने का आदी था। रोजाना शराब पीता था। शनिवार को भी उसने शराब पी। रात में शराब पीने के लिए पिता ओम प्रकाश से पैसे मांगने लगा।
पिता ने पैसा देने से इन्कार कर दिया। इससे पंकज नाराज हो गया। पिता से गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। परिवार के अन्य लोग भी आ गए। इसके बाद पंकज अपने कमरे में चला गया। तड़के करीब तीन बजे तक अपने कमरे में वह मोबाइल चला रहा था। सुबह जब छोटा भाई सोनू कमरे में पहुंचा, तब उसका शव फंदे से लटका देखा। यह देखकर उसने शोर मचाया। परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए। उसे फंदे से नीचे उतारकर मेडिकल अस्पताल पहुंचाया।
यहां परीक्षण करने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह अभी तक अविवाहित था। उसकी मां की करीब नौ साल पहले मौत हो चुकी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी शहर लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि घरेलू कलह की वजह से उसने सुसाइड किया है। इस मामले की जांच की जा रही है।