फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After Barauni now special train started for Chhapra

Jhansi News: बरौनी के बाद अब छपरा के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन

Mon, 29 Apr 2024 03:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
After Barauni now special train started for Chhapra
- यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने शुरू किया साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। इन दिनों ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। खासतौर पर पूर्वोत्तर की ओर जाने वाली ट्रेनें खचाखच भरकर चल रही हैं। रेल प्रशासन ने बरौनी के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। इसके अलावा अब छपरा के लिए एक साप्ताहिक ट्रेन संचालित की गई है।
बड़ी संख्या में रोडवेज और निजी बसें लोकसभा चुनाव में लगाई गईं हैं। ऐसे में सड़कों पर बसों का टोटा है। ऐसे में ट्रेनों में भीड़ उमड़ रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों का सबसे बुरा हाल है। इन गाड़ियों के स्लीपर कोच भी जनरल जैसे भरे नजर आते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने ग्वालियर से बरौनी के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार और बुधवार को ग्वालियर से संचालित की जा रही है। अब झांसी से छपरा के बीच एक स्पेशल ट्रेन 01925 का संचालन शुरू किया गया है। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को यहां से रवाना होगी। ट्रेन को झांसी रेल मंडल के मोंठ, एट, उरई, कालपी स्टेशन पर भी ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में चार अनारक्षित और आठ-आठ स्लीपर व एसी कोच लगाए गए हैं।
विज्ञापन

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। छपरा जाने वाली स्पेशल ट्रेन का छोटे स्टेशनों पर भी ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed