फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After Agra, Jhansi records the highest daytime temperature in UP.

Jhansi News: आगरा के बाद झांसी के दिन का पारा यूपी में सबसे ज्यादा

Sun, 04 Oct 2026 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
After Agra, Jhansi records the highest daytime temperature in UP.
झांसी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के साथ शनिवार को झांसी प्रदेश में आगरा के बाद दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने और धूप खिलने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।
विज्ञापन

मानसून की वापसी के साथ आसमान साफ होने और धूप निकलने से तापमान लगातार बढ़ रहा है। पिछले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। अब बारिश के आसार भी नहीं हैं। शनिवार को आगरा में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं, झांसी में दिन का पारा 36.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। कई दिनों बाद तेज धूप के कारण लोगों को बाहर निकलने पर गर्मी और चुभन महसूस हुई। हालांकि, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश से मानसून की पूरी तरह वापसी हो चुकी है। इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अगले तीन-चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने और तापमान में विशेष बदलाव नहीं होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं बढ़ा तापमान (सेल्सियस में)
दिन
अधिकतम पारा
मंगलवार
32.6 डिग्री
बुधवार
34.4 डिग्री
बृहस्पतिवार
35.4 डिग्री
शुक्रवार
35.8 डिग्री
शनिवार
36.6 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed