फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After a year, water will reach two lakh houses from the tap

एक साल बाद दो लाख घरों में नल से पहुंचेगा जल

Thu, 05 May 2022 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
After a year, water will reach two lakh houses from the tap
झांसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने झांसी दौरे के दौरान हर घर जल योजना का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। योजना के तहत एक साल बाद ग्रामीण क्षेत्र के दो लाख घरों में नलों से पानी पहुंचने लगेगा। इससे साढ़े ग्यारह लाख की आबादी की पानी की परेशानी खत्म होगी।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में हर घर जल योजना को दस हजार करोड़ रुपये की लागत से मूर्त रूप दिया जा रहा है। इस योजना के तहत जनपद में 10 परियोजनाएं गुलारा, बचावली, तिलैथा, बुढ़पुरा, बरथरी, टेहरका, इमलौटा, कुरैचा, पुरवा व बढ़वार में विकसित की जा रही हैं। इस योजना का लाभ जनपद के 648 गांवों को मिलेगा। इन गांवों के 2,09,754 घरों तक नल से पानी पहुंचाया जाएगा। इससे 11,51,912 की आबादी लाभान्वित होगी। इस आबादी को पानी के लिए हैंडपंप व कुओं पर निर्भरता खत्म होगी और शहरों की तरह घरों में नल से पानी पहुंचेगा। यह योजना केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता पर है। यही वजह है कि शनिवार को झांसी आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस परियोजना के कामों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

हर घर नल योजना एक नजर में...
- 15 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री ने की थी घोषणा
- 19 जून 2020 को मुख्यमंत्री ने रखी थी आधारशिला
- साल 2023 तक पूरा किया जाना है काम
- 191 एमएलडी पानी की होगी आपूर्ति
- 100 टंकी बनाई जानी हैं, 90 का काम है जारी
- 67 में से 58 सीडब्ल्यूआर बनाए जाने लगे
- 46 किमी में से 27 किमी रॉ वाटर लाइन डाली जा चुकी
- 878 किमी क्लियर वाटर लाइन डाली जानी है, 402 किमी डाली गई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed