फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: After a dispute with his wife, the husband committed suicide by hanging himself.

Jhansi: पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाकर दी जान, दुर्गंध आने पर दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया शव

Fri, 03 Apr 2026 02:29 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 02:29 AM IST
सार

नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक शव करीब दो दिन पुराना लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
Jhansi: After a dispute with his wife, the husband committed suicide by hanging himself.
फांसी लगाकर दी जान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुशीपुरा मोहल्ले में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। करीब दो दिन बाद घर से दुर्गंध आने पर उसकी मौत का पता चला। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


खुशीपुरा मोहल्ला निवासी कैलाश वर्मा (30) पुत्र मुन्नालाल जेल चौराहा स्थित दुकान में हलवाई का काम करता था। परिजनों ने बताया चार साल पहले उसकी शादी नेहा से हुई। दंपती को दो साल की बेटी और एक साल का एक बेटा है। कैलाश ने पिछले साल कामकाज के लिए पैसा कर्ज लिया था लेकिन, वह लोन चुका नहीं पा रहा था। वह नशा भी करने लगा था। इस वजह से पत्नी से उसका विवाद होता था। 7 मार्च को कैलाश ने गुपचुप तरीके से घर बेच दिया। कुछ दिन बाद नेहा को इसका पता चला। नाराज होकर वह मायके चली गई। 25 मार्च को कैलाश उसे मनाने के लिए मायके गया। यहां उनके बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर ससुराल वालों ने पुलिस बुला ली। पुलिस उसे पकड़ ले गई।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि विवाद से कैलाश परेशान रहने लगा। काम पर जाना बंद कर दिया था। बुधवार देर-रात कमरे से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई। दरवाजा तोड़ने पर उसका शव फंदे से लटका मिला। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक शव करीब दो दिन पुराना लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed