फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After 23 years of wrongfully grabbing the job, the scavenger fell on the sack

गलत तरीके से नौकरी हथियाने के 23 साल बाद सफाईकर्मी पर गिरी गाज

Sat, 12 Mar 2022 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
After 23 years of wrongfully grabbing the job, the scavenger fell on the sack
झांसी। मृतक आश्रित कोटे में गलत तरीके से नौकरी हथियाने के मामले में नगर निगम के एक सफाई कर्मचारी को 23 साल बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। पिछले माह भी दो सफाई कर्मियों की सेवाएं खत्म की जा चुकीं। इस तरह के कुल 27 मामलों की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन

कुछ माह पहले नगर निगम के 27 सफाई कर्मियों के ऐसे मामले सामने आए, जिनमें इन कर्मियों ने माता-पिता में किसी एक के नौकरी में होने के बाद भी सफाई कर्मी की नौकरी हासिल कर ली। इन मामलों के सामने आने पर नगर आयुक्त अवनीश कुमार ने कमेटी बनाकर इसकी जांच शुरू करा दी। शिकायत मिलने पर कुछ समय पहले दो सफाईकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया। शुक्रवार को ओमकार के खिलाफ भी शिकायत सही पाते हुए नगर आयुक्त ने सेवा समाप्त करने संबंधी आदेश जारी कर दिए। नगर आयुक्त की ओर से जारी आदेश के मुताबिक ओमकार को मृतक कोटे में 20 जनवरी 1999 को नौकरी मिली थी। यह नौकरी उसके पिता काशीराम की मौत के बाद दी गई लेकिन, उस समय ओमकार ने अपनी मां सुशीला के सरकारी सेवा में होने की बात छुपा ली जबकि मृतक आश्रित नियमावली-1999 का यह उल्लंघन था। जांच में इसकी पुष्टि होने पर नगर आयुक्त ने ओमकार की सेवाएं तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी। नगर आयुक्त अवनीश राय के मुताबिक इस मामले में अन्य कर्मचारियों की जांच चल रही है। शिकायत सही मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed