फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Afroz's body will be taken out from the grave today

आज कब्र से निकाला जाएगा अफरोज का शव

Fri, 16 Jul 2021 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Afroz's body will be taken out from the grave today
झांसी। मध्य प्रदेश के छतरपुर की युवती अफरोज खान उर्फ नीलम अहिरवार का शव शुक्रवार को कब्र से निकाला जाएगा। इसके बाद मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए शव का परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

छतरपुर के सिविल लाइन थाना इलाके की युवती नीलम अहिरवार की शादी चार साल पहले वहीं के युवक तब्बू उर्फ तालिब खान से हुई थी। शादी के बाद उसका नाम बदलकर अफरोज खान रख दिया गया था। छह जुलाई को उसने जहर खा लिया था। गंभीर हालत में उसे छतरपुर से झांसी रेफर किया गया था। यहां अफरोज की मौत हो गई थी। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए उसका शव प्रेमनगर के कब्रिस्तान में दफना दिया था। युवती के पिता ने उसके पति पर जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। छतरपुर पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। एमपी पुलिस ने झांसी प्रशासन से परीक्षण के लिए शव को कब्र से बाहर निकालने की अनुमति मांगी थी, जो बृहस्पतिवार को दे दी गई। इसके लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रूप में उप जिलाधिकारी (न्यायिक) की तैनाती की गई है। कार्यपालक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकालकर परीक्षण किया जाएगा। साथ ही पंचनामा भरने की भी कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed