फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Advocates will be identified in the court by the colour of their identity cards.

Jhansi News: न्यायालय में परिचय पत्राें के रंगों से होगी अधिवक्ताओं की पहचान

Mon, 17 Nov 2025 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Advocates will be identified in the court by the colour of their identity cards.

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। उच्च न्यायालय के आदेश पर फर्जी वकीलों का न्यायालय में प्रवेश से रोकने के लिए अधिवक्ताओं और उनके मुंशियों के पहचान पत्र जारी किए गए हैं। इनमें अधिवक्ताओं के परिचय परिपत्र का रंग काला रखा गया है, जबकि अधिवक्ताओं के मुंशी व क्लर्क के लिए नीले रंग के पहचान पत्र जारी किए गए हैं।




उच्च न्यायालय के आदेश पर अधिवक्ताओं के परिचय पत्र जनपद न्यायालय से जारी किए गए हैं। इनमें अधिवक्ताओं और उनके मुंशी व क्लर्क के लिए भी विशेष रंगों के परिचय पत्र जारी किए गए हें। इनमें अधिवक्ताओं के लिए काले रंग के परिचय पत्र बनाए गए हैं और उनमें बड़े अक्षरों में एडवोकेट लिखा हुआ है। जबकि इसमें कार्ड आई नंबर, नाम, जन्मतिथि के साथ ही बार रजिस्ट्रेशन नंबर भी लिखा होता है। यहां तक कि परिचय पत्रों की पट्टी भी काले रंग की है, जिससे परिचय पत्र गले में लटका सकते हैं। जबकि अधिवक्ताओं के मुंशी व क्लर्क के लिए नीले रंग के परिचय पत्र बनाए गए हैं। इनमें भी मुंशी या क्लर्क स्पष्ट रूप से लिखा गया है। ऐसे में न्यायालय में पहुंचने पर उनके परिचय पत्र से अधिवक्ता या क्लर्क व मुंशी की पहचान आसानी से की जा सकेगी। इन कार्ड में अधिवक्ताओं या मुंशी या क्लर्क की फोटो भी लगी रहती है और यह कार्ड पांच वर्ष के लिए मान्य हैं। इसके बाद अधिवक्ताओं को फिर से कार्ड नवीनीकृत कराने होंगे।
विज्ञापन


--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed