फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Advocates went on strike and demonstrated

Jhansi News: हड़ताल पर रहे अधिवक्ता, किया प्रदर्शन

Sun, 30 Mar 2025 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Advocates went on strike and demonstrated

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार संघ के आह्वान पर अधिवक्ता शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में बताया कि ललितपुर में अधिवक्ताओं पर पुलिस ने हमले किए लेकिन रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई। झांसी में वरिष्ठ अधिवक्ता योगेन्द्र सिंह जाट के बस्ते पर फर्जी महिला पत्रकार द्वारा उनकी जूनियर महिला अधिवक्ता पूजा पर किए गए हमले के विरोध में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने शीघ्र ही कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कचहरी के आसपास मार्गों पर आए दिन चार पहिया वाहनों से लगने वाले जाम की समस्या की ओर भी ध्यान आकर्षित कराया गया।जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में पुलिस से संबंधित सभी मांगों को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने मानते हुए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही का आश्वासन दिया। न्याय प्रक्रिया में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाए जाने तथा कचहरी परिसर के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू कराए जाने की भी मांग की। मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशेष चंद्र पाठक, उमेश प्रजापति, अभिषेक निगम, सुनीता केशरी, रमाशंकर त्रिपाठी, संतोष कुमार सैनी, विजय सिंह साहू, दीपक समेल आदि उपस्थित रहे। संचालन सचिव केपी श्रीवास्तव ने किया।ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed