{"_id":"5bdb637abdec22693c103807","slug":"adopt-trafic-rule-and-go-saflely-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों को अपनाएं, सुरक्षित घर जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों को अपनाएं, सुरक्षित घर जाएं
jhansi
Updated Fri, 02 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
यातायात नियम
- फोटो : amarujala
बृहस्पतिवार को शहर में यातायात माह का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर एसएसपी ने कहा कि लगातार हो रहे हादसों के चलते मृत्यु दर बढ़ रही है। उन्होंने लोगों को यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने का आह्वान किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने कहा सभी को संकल्प लेना चाहिए कि यातायात नियमों का पालन करें। दो पहिया वाहन चालक हेलमेट लगाकर और चार पहिया चालक सीट बेल्ट लगाकर वाहन ड्राइव करें। वाहन को उचित स्थान पर पार्क करें और वाहन संबंधी सभी पेपर रखें। ऑटो चालक ओवर लोड सवारियां न भरें। वाहन को तेज गति और शराब पीकर न चलायें। यातायात माह मनाने का उद्देश्य जनता में जागरूकता पैदा करना है। एसपी देहात कुलदीप नारायण ने कहा कि हम सभी प्रत्येक साल नवंबर माह में यातायात जागरूकता दिवस मनाते हैं, लेकिन इसे एक ही माह न मनाएं इसका पूरे साल पालन करें। यदि इसका पालन प्रत्येक माह किया जाये तो दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोग अपना जीवन सुरक्षित रख सकते हैं।
एसपी सिटी देवेश पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जिसने सड़क सुरक्षा अधिनियम पास किया। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक मौत सड़क दुर्घटनाओं में होती है। उन्होंने कहा कि वह इंटर कॉलेज के साथ डिग्री कालेज, कोंचिंग सेंटर के छात्रों को बतायेंगे कि वह तेज गाडी न चलाएं। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार ने स्कूली बच्चों व लोगों से यातायात के नियमों का पालन कर सुरक्षित चलने की अपील की। यातायात प्रभारी विजय पांडेय ने कहा कि कई बार सामने वाले की गलती से भी दुर्घटना हो जाती है। सड़क पर चलते समय सुरक्षा संसाधनों से ही बचा जा सकता है। इस मौके पर नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह ने लोगों को जागरूक कर यातायात संकेतक की जानकारी दी। इस मौके पर सीओ यातायात संग्राम सिंह, प्रतिसार निरीक्षक विपिन कुमार, एआरटीओ सिद्घार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, व्यापारी नेता संजय पटवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
अधिवक्ता व पुलिसकर्मियों के काटे चालान
पहले दिन महानगर में चेकिंग अभियान छेड़ा गया। इसी बीच नियम कानून कोे तोड़ने वालों को रोककर जुर्माना वसूल किया गया। इसी बीच पुलिस ने अधिवक्ताओं व पुलिसकर्मियों को नहीं बख्या। इलाइट चौराहा पर सीओ यातायात संग्राम सिंह ने स्वयं चेकिंग कराई। इसी बीच बिना हेलमेट वाले वाहन चालक निशाने पर रहे। चेकिंग के दौरान दोपहिया वाहन सवार बिना हेलमेट वाहन चालकों को रोककर जुर्माना वसूला गया। वहीं, बिना हेलमेट निकलने वाले पुलिसकर्मियों से भी जुर्माना वसूला। पहले दिन करीब ढ़ाई हजार वाहन चालकों का चालान किया गया।