{"_id":"67520fc6431bd844d2015bff","slug":"adms-action-after-mlas-complaint-said-that-action-will-be-taken-if-farmers-are-returned-from-purchasing-centers-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-447944-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: विधायक की शिकायत के बाद एडीएम की कार्रवाई, बोले क्रय केंद्रों से किसानों को लौटाया तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: विधायक की शिकायत के बाद एडीएम की कार्रवाई, बोले क्रय केंद्रों से किसानों को लौटाया तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मूंगफली खरीद एजेंसियों के प्रबंधकों की बृहस्पतिवार को बैठक हुई, जिसमें एडीएम ने क्रय केंद्रों से किसानों को लौटाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही हिदायत दी गई कि किसी भी दशा में केंद्रों पर बिचौलियों व व्यापारियों की सक्रियता नजर नहीं आए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वरुण कुमार पांडेय ने निर्देश दिए कि क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों को किसी भी दशा में वापस न किया जाए। उसी दिन या अगले दिन उनकी उपज क्रय कर ली जाए। केंद्र प्रभारी मानक के अनुसार किसानों से मूंगफली क्रय करें। उपज मानक के अनुरूप न होने की स्थिति में उसे रजिस्टर में दर्ज करें। बता दें कि गरौठा विधायक ने मूंगफली खरीद प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए शिकायत प्रमुख सचिव से की थी। विधायक ने आरोप लगाया था कि क्रय केंद्रों पर किसानों से नहीं, बल्कि आढ़तियों से मूंगफली खरीदी जा रही है। सांठ-गांठ से मुनाफाखोरी का खेल खेला जा रहा है। ब्यूरो