फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Admission process of poor children in private schools will start in December

Jhansi News: दिसंबर में शुरू होगी निजी स्कूलों में गरीब बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया

Tue, 24 Sep 2024 02:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Admission process of poor children in private schools will start in December
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्राइवेट स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश कराने की प्रक्रिया इस बार दिसंबर से ही शुरू हो जाएगी।
निजी स्कूलों में प्री-प्राइमरी व कक्षा एक में 25 प्रतिशत सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों के प्रवेश की व्यवस्था है। इस बार अगले शैक्षिक सत्र वर्ष 2025-26 में प्रवेश की प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होगी। चार चरणों की प्रवेश प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार स्कूलों में अधिक से अधिक बच्चों के प्रवेश हों, इसके लिए होर्डिंग्स व पोस्टर लगाकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। स्कूल शिक्षा महानिदेशक की ओर से जारी समय सारणी के अनुसार प्रथम चरण के आवेदन की तिथि एक दिसम्बर से शुरू होगी। 24 दिसंबर को लॉटरी निकाली जाएगी। दूसरे चरण के आवेदन एक जनवरी से 19 जनवरी 2025 तक होंगे। लॉटरी 24 जनवरी को निकलेगी। तीसरे चरण में एक फरवरी से 19 फरवरी 2025 तक आवेदन होंगे और लॉटरी 24 फरवरी को निकाली जाएगी। चौथे चरण का आवेदन एक मार्च से 19 मार्च 2025 तक होगा। लॉटरी 24 मार्च को निकली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
मदद के लिए बनेंगे हेल्प डेस्क
ऐसे अभिभावक जिन्हें ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने में कठिनाई होती है, उनके लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। यहां उनके फार्म भरवाए जाएंगे। निजी स्कूलों में सीटों का विकल्प भरवाने और कौन-कौन से दस्तावेज लगाए जाने हैं, इसकी भी जानकारी दी जाएगी।

----------
आरटीई के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए आवेदन और लॉटरी की प्रक्रिया इस बार एक दिसंबर से चार चरणों में 24 मार्च तक की जाएगी।- प्रदीप श्रीवास्तव, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed