फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Administration is alert about the rising water level of Betwa river

Jhansi News: बेतवा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन सतर्क

Thu, 26 Jun 2025 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Administration is alert about the rising water level of Betwa river
- एसडीएम ने दिए निर्देश, डूब क्षेत्र में न जाएं लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोंठ। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते बेतवा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी का पानी बढ़ता देख स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए मोंठ एसडीएम अवनीश तिवारी ने मंगलवार को संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

एसडीएम ने अधिकारियों को पूर्व में ही अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेतवा किनारे बसे गांवों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा यदि कहीं पानी घुसने की आशंका बनती है, तो वहां के ग्रामीणों को पहले से ही सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए। एसडीएम तिवारी ने राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया कि वे बेतवा तटवर्ती गांवों का भ्रमण करें और वहां की स्थिति की रिपोर्ट उन्हें भेजते रहे। आम जनता से भी अपील की है कि वे नदी के किनारे न जाएं और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना दें। अपने ग्राम प्रधान, लेखपाल, सचिव, को भी सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed