फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Adivakta shangh election fast run

अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज

Tue, 09 Mar 2021 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Adivakta shangh election fast run
झांसी। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। कई पदों के संभावित उम्मीदवारों ने अपनी तरफ से संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। कचहरी परिसर में होर्डिंग्स भी लगना शुरू हो गई है। चैंबरों पर अधिवक्ता प्रत्याशियों को लेकर मंथन करते नजर आने लगे हैं। मतदाता सूची भी तैयार होने लगी है।
विज्ञापन

बार संघ के चुनाव में 19 पदों को लेकर घमासान की तैयारी शुरू हो गई है। बार काउंसिल के निर्देश पर नई वोटर लिस्ट तैयार होने लगी है। वोटर लिस्ट बनते ही जल्द अंतिम प्रकाशन होगा। इसके बाद तारीख घोषित की जाएगी। बार संघ की कार्यकारिणी में एक अध्यक्ष, एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एक कनिष्ठ उपाध्यक्ष, तीन संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, छह वरिष्ठ सदस्य और छह कनिष्ठ सदस्य के लिए चुनाव होगा। चुनाव के सुगबुगाहट को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह नजर आने लगा है। अपने-अपने चैंबरों पर अधिवक्ता प्रत्याशियों को लेकर मंथन कर रहे हैं।
विज्ञापन

- हम ऐसा प्रत्याशी चुनेंगे जो अधिवक्ताओं के हित की बात करेगा। चुनाव को लेकर सभी में खासा उत्साह है। यह छोटा चुनाव नहीं है। हरीराम गुप्ता, अधिवक्ता
- अधिवक्ताओं के चुनाव को लेकर हम सभी तैयार हैं। सूची तैयार हो रही है। अधिवक्ता भी अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। देवेंद्र कुमार शर्मा, अधिवक्ता
- अधिवक्ताओं की वोटर सूची तैयार हो रही है। हम बेहतर कार्यकारिणी चुनेंगे, ताकि अधिवक्ताओं को मजबूती मिले। राज योगेंद्र, अधिवक्ता
- जल्द से जल्द चुनाव हो जाएं। अब कचहरी का माहौल भी बदला-बदला नजर आने लगा है। चुनाव को लेकर सभी में खूब उत्साह है। चंद्रभान आदिम, अधिवक्ता
- ऐसे प्रत्याशी चुनें जो अधिवक्ताओं के हित में काम करें। हम सभी की समस्याओं का निराकरण करें। चुनाव को लेकर सभी उत्साहित हैं। डॉ. जेडी सिंह, अधिवक्ता
- यूनिटी के साथ काम हो। अधिवक्ता ऐसे प्रत्याशी चुनें जो सभी की समस्याओं के लिए हर समय खड़ा रहे। बस जल्दी चुनाव हो जाएं। श्रद्घा यादव, अधिवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed