फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   AD basic order two teacher suspent

एडीबेसिक ने दो शिक्षकों के निलंबन के दिए निर्देश

Sat, 10 Sep 2022 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
AD basic order two teacher suspent
झांसी। स्कूलों की दशा सुधर नहीं रही। कहीं शिक्षक स्कूल नहीं पहुंच रहे तो कहीं परिसर में इतनी गंदगी है कि एक पल खड़ा होना भी मुश्किल है। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक अरुण कुमार ने पांच स्कूलों का निरीक्षण किया जहां कमियां ही कमियां थीं। लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे दो शिक्षकों को निलंबित करने और एबीएसए समेत तीन का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (एडीबेसिक) अरुण कुमार ने शुक्रवार को पांच स्कूल और ब्लॉक संसाधन केंद्र चिरगांव का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय चंदार में गैरहाजिर मिलीं शिक्षिका रश्मि गुप्ता को कारण बताओ नोटिस दिया है। स्कूल में अन्य शिक्षकों ने बताया कि शिक्षिका दो सालों से अवैतनिक अवकाश पर हैं। अवकाश अवधि पूर्ण होने के बावजूद भी वे स्कूल नहीं आई हैं। इस पर एडीबेसिक ने शिक्षिका का पूरा रिकार्ड मांगा है। वहीं प्राथमिक विद्यालय दासना में शिक्षिका दीप्ति वर्मा को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। स्कूल परिसर में गंदगी, जर्जर स्थिति और रख-रखाव सही न होने पर नाराज एडीबेसिक ने बीएसए को शिक्षिका को निलंबित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सय में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका पूजा पस्तोर अनुपस्थित रहीं। उनका वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय सिमरिया में शिक्षक संजय भार्गव अनुपस्थित मिले। उनका भी वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सिमरिया में शिक्षक रामबाबू लक्षकार 18 अगस्त से अनुपस्थित हैं। साथ ही विद्यालय में शिक्षक उपस्थिति-अनुपस्थिति की सही जानकारी भी उपलब्ध नहीं थी। जिसके बाद एडीबेसिक ने उनको निलंबित करने के आदेश दिए हैं।

वहीं ब्लॉक संसाधन केंद्र चिरगांव के औचक निरीक्षण में कार्यालय की स्थिति बहुत ही खराब पाई गई। परिसर की गंदगी देखकर गुस्साए एडीबेसिक ने खंड शिक्षा अधिकारी चिरगांव के वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed