फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Actor Sunil Sharma said – There is a different vibration in the religious city of Orchha

रामलीला के लिए जुटे कलाकार : अभिनेता सुनील शर्मा ने कहा- अलग ही वाइब्रेशन है धार्मिक नगरी ओरछा में 

Mon, 04 Apr 2022 12:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Apr 2022 12:52 AM IST
सार

रामलीला मंचन के लिए ओरछा पहुंचे कलाकारों ने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान अभिनेता पुनीत इस्सर ने कहा कि जब मैं रावण का रोल प्ले करूंगा तो मेरा अपना एक स्टाइल होगा। 

विज्ञापन
Actor Sunil Sharma said – There is a different vibration in the religious city of Orchha
ओरछा पहुंचे कलाकार... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामलीला के मंचन के लिए ओरछा पहुंचे कलाकारों ने रविवार रात पत्रकारों से चर्चा में अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान फिल्म अभिनेता पुनीत इस्सर ने अभिनय के दौरान चेहरे पर कब कैसे भाव लाना है इसके बारे में बताया। अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ने वाले पुनीत इस्सर की बुलंद आवाज की प्रशंसा हर कोई करता है। 

विज्ञापन


रामकथा मंचन में रावण का रोल प्ले करने वाले पुनीत इस्सर ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि स्टेज प्ले में इमोशन लाना बहुत आसान है, क्योंकि आपने छह महीने रट-रट कर उसे याद कर लिया। एक के बाद एक सीन करते हैं तो आप उसकी लय में आते है और उस इमोशन से गुजरते है। वहीं फिल्मों को लेकर उन्होंने कहा कि फिल्मों में ऐसा करना बहुत मुश्किल होता है, उन्होंने दोनों को अपनी जगह अच्छा बताया। 
विज्ञापन


कलाकारों की छवि व रामायण धारावाहिक की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल में रामजी की छवि सामने आती है। उन्होंने उसमें जो अभिनय किया उसमें उनकी रामजी जैसी छवि बनी। रावण के अभिनय की बात करते है तो अरविंद त्रिवेदी की छवि सामने आती है। उन्होंने कहा कि किसी ने दुर्योधन को देखा तो नहीं है, लेकिन उसमे मेरी छवि सामने आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब मैं रावण का रोल प्ले करूंगा तो मेरा अपना एक स्टाइल होगा। उनका ऐसा मानना है कि जब छह फुट चार इंच का आदमी रावण के प्ले में आएगा तो आपको अलग ही दिखेगा। अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हुए वो बोले कि मुझे इतने महान पात्र का रोल प्ले करने का मौका मिला। निगेटिव रोल मिलने पर पुनित इस्सर का कहना था कि मेरा शरीर, आवाज और कद काठी ऐसी ही है कि लगे इस किरदार के लिए उपयुक्त है। 

उन्होंने कहा कि मेरी नजर में न रावण निगेटिव है और ना दुर्योधन निगेटिव है। राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे रामलीला मंचन में भगवान श्रीराम का अभिनय करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि धार्मिक नगरी ओरछा में अलग ही वाइब्रेशन है। 

उन्होंने कहा कि हमारी जड़ हमारा सनातन धर्म है, हमें वापस से उसी ओर जाना होगा नहीं तो आगे भविष्य अच्छा नहीं है। आने वाली पीड़ी को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि रामलीला सभी शहरों में होना चाहिए, जिससे युवा रामजी के आदर्श और उनके चरित्र के बारे में समझे। रामलीला में सीता का किरदार निभाने वाली परिधि शर्मा ने चर्चा में कहा कि रामायण देखते वक्त मेरे पिता की आंखों से आंसू बहते थे, उसके बाद से मेरा उससे कनेक्षन जुड़ गया। 


उन्होंने कहा कि मैं कलाकार हूं तो सभी चीज भाव की नजरों से देखती हूं। जिस हिसाब से यहां पर हमारा आदर सत्कार किया गया वो भाव अच्छे है। ओरछा की खूबसूरती की तारीफ करते हुए उन्होंने यहां के मंदिरों को भी अद्भुत बताया। बहरहाल कल षाम 6.30 बजे से ओरछा के बेतवा नदी के तट कंचना घाट पर रामकथा के विविध प्रसंगों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान कवि सुमित ओरछा एवं बाबूलाल जैन मौजूद रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed