फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Action should be taken against those guilty of assaulting the doctor.

Jhansi News: डॉक्टर से मारपीट के दोषियों पर हो कार्रवाई

Thu, 03 Sep 2026 02:17 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 03 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Action should be taken against those guilty of assaulting the doctor.
तीमारदारों ने ऑन-ड्यूटी डॉक्टर से की थी मारपीट और अभद्रता, एसडीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

मऊरानीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 अगस्त की रात इलाज के दौरान एक मरीज की मृत्यु हो जाने के बाद तीमारदारों द्वारा ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम चकारा निवासी बेनीबाई (55) को 30 अगस्त की रात करीब 8:15 बजे घबराहट, सांस लेने में तकलीफ और उल्टी की शिकायत पर परिजनों द्वारा सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। उस समय ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामपाल ने मरीज का प्राथमिक उपचार करते हुए लाइफ सेविंग ड्रग्स और ऑक्सीजन दी। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया और परिजनों से मरीज को तुरंत झांसी ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन

आरोप है कि परिजनों ने मना कर दिया और कहा कि हमारा मरीज यहीं ठीक है। रात लगभग 10:30 बजे उपचार के दौरान मरीज की मृत्यु हो गई। बताया कि मरीज की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ के साथ गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी। इतना ही नहीं, परिजनों ने ऑन-ड्यूटी डॉक्टर रामपाल के साथ मारपीट की और उनके सीने पर लात मार दी। बताया जा रहा है कि डॉ. रामपाल स्वयं हृदय रोग के मरीज हैं और उन्हें पूर्व में दो बार हार्ट अटैक आ चुका है। घटना के बाद से डॉ. रामपाल काफी भयभीत हैं और उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरजे सिंह, डॉ ऊदल, डॉ देशराज आदि ने दिए शिकायती पत्र में दोषी परिजनों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed