फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   action against merchants not following social distancing

सामाजिक दूरी का पालन न कराने पर चार व्यापारियों पर मुकदमा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
action against merchants not following social distancing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
लॉकडाउन के उल्लंघन पर झांसी संभाग में व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मंडी प्रशासन ने चार व्यापारियों के खिलाफ लॉकडाउन में दुकान खोलने के साथ सामाजिक दूरी का पालन न कराने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके साथ ही सात व्यापारियों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के दौरान मंडी में फुटकर व्यापारियों के प्रवेश पर रोक लगाने के साथ सैनिटाइजेशन, सामाजिक दूरी और मास्क लगाने के निर्देश दिए थे। साथ ही मंडी में क्रय विक्रय के लिए समय का निर्धारण किया है। लेकिन मंडल की कुछ मंडियों में इसका पालन नहीं किया जा रहा है। इसे लेकर मंडी प्रशासन मऊरानीपुर और झांसी के सुभाषगंज में तीन व्यापारियों समेत चार के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराया। साथ ही महरौनी, मऊरानीपुर, जालौन, चरखारी, बांदा के सात व्यापारियों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। जबकि 57 व्यापारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा ललितपुर के 47 व्यापारी शामिल हैं। उपनिदेशक मंडी सीपी तिवारी ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मंडी में मास्क, सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना अनिवार्य है। इस दौरान करीब 82 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होंने बताया कि मास्क न लगाने पर चार लोगों से जुर्माना वसूल किया गया। वहीं फल मंडी झांसी से राजकुमार फ्रूट कंपनी और अयूब एंड संस से अवैध रूप से 100 डिब्बा अंगूर ले जाने पर 5500 रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed