{"_id":"5fa05e3e8ebc3e9c0873e435","slug":"accussed-three-people-arrest-jail-jhansi-news-jhs1801920176","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके के ग्राम सैंयर में हैंडपंप से पानी भरने पर अनुसूचित जाति के लोगों पर हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रविवार को एसएसपी ने तीन टीमों का गठन किया था। एसपी सिटी भी मामले की जांच कर चुके हैं।
एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि 26 अक्तूबर को ग्राम सैंयर के पथराया मुहल्ले निवासी उदय सिंह घर के पास लगे हैंडपंप पर पानी भरने पहुंचे थे। कुछ लोगों ने पानी भरने से रोक दिया था। विरोध करने पर हमलावरों ने उदय व उसके परिवार के लोगों पर हमला कर दिया था। जिसमें पिता इमरत, मां गीता व भाई सूरज घायल हो गए थे। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
पुलिस ने विपक्षी मोनू यादव समेत नौ लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली थी। रविवार को एसएसपी दिनेश कुमार पी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित करी थीं। टीमों ने रात में ही दबिश देना शुरू कर दिया था। सोमवार को पुलिस टीमों ने इस मामले में आरोपी रमेश, प्रमोद व सोनू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।