फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Accused who put tractor on mining officer's vehicle sent to jail

Jhansi News: खनन अधिकारी के वाहन पर ट्रैक्टर चढ़ाने वाले आरोपी भेजे जेल

Thu, 07 Sep 2023 11:32 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 07 Sep 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Accused who put tractor on mining officer's vehicle sent to jail
फालोअप
विज्ञापन

तालबेहट। बुधवार को खनन अधिकारी के वाहन पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बुधवार को भ्रमण पर आए खनन अमितोष वर्मा की गाड़ी पर आरोपियों ने ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया और पत्थर बरसाए थे। इसके बाद आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली को खेतों के रास्ते ले गए थे। खनन अधिकारी की तहरीर पर आरोपियों पर कोतवाली में मामला दर्ज हुआ था।
बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपी गजेंद्र सिंह बुंदेला पुत्र हरपाल सिंह और संजू यादव पुत्र स्वामी यादव निवासी गांव पिपरई कोतवाली तालबेहट को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में चालान करके परगना मजिस्ट्रेट की न्यायालय में पेश किया। जहां से एसडीएम श्रीराम यादव ने दाेनों को जेल भेज दिया। कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के खनन माफिया में हड़कंप मच गया। आरोपियों की जमानत के लिए पूरे क्षेत्र रसूखदार जुटे थे। संवाद
विज्ञापन




-------------
किसान से की मारपीट
तालबेहट। पुरानी रंजिश के चलते थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम गेवरा गुंदेरा में पांच लोगों ने एक किसान से मारपीट की। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। नंदकिशोर पुत्र देवसिंह रैकवार ने बताया कि छह सितंबर को शाम सात बजे गांव के दो लोगों सहित तीन अज्ञात लोगों ने उसके खेत पर आकर पिता देव सिंह से लाठियों से जमकर मारपीट की और पकड़ कर सुनसान स्थान पर ले जाने लगे। चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग जब मौके पर पहुंचे तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इसके बाद देव सिंह को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। देर शाम तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed