फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Accused of attacking jailer will remain in jail, bail application rejected

Jhansi News: जेलर पर हमले के आरोपी रहेंगे जेल में, जमानत अर्जी खारिज

Sat, 01 Feb 2025 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Accused of attacking jailer will remain in jail, bail application rejected

विज्ञापन


झांसी। डेढ़ माह पूर्व जेलर के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में आरोपी को जेल से रिहाई नहीं मिल सकी। उसका जमानत प्रार्थना पत्र अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्तिपुत्र तोमर के न्यायालय ने खारिज कर दिया।




अभियोजन पक्ष के अनुसार कोट बेहटा निवासी अभियुक्त प्रदीप यादव ने 14 दिसंबर 2024 को अपने साथियों के साथ जेलर कस्तूरी लाल गुप्ता पर रेलवे स्टेशन मार्ग पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उस समय जेलर तिपहिया वाहन से स्टेशन की ओर जा रहे थे। हमले में घायल जेलर की तहरीर पर थाना नवाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। जेल में बंद आरोपी द्वारा प्रस्तुत जमानत अर्जी पर सुनवाई उपरांत पर्याप्त आधार नहीं पाते हुए न्यायालय ने प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed