फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Accused gobar feed with fighting

मारपीट कर गोबर खिलाने का आरोप

Sat, 03 Jul 2021 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Accused gobar feed with fighting
झांसी। महानगर के वार्ड नंबर चौबीस श्रीनगर निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये क्षेत्र के कुछ प्रभावशाली लोगों पर मारपीट करने व गोबर खिलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

श्रीनगर निवासी रामबाबू अहिरवार ने पुलिस को बताया कि 27 जून को वो सदर बाजार थाना इलाके में पठान बाबा मजार के पास बकरियां चरा रहा था। इसी दरम्यान सिमराहा के कुछ प्रभावशाली लोग पहुंचे और पैसा वापस करने को लेकर गालियां देने लगे। जबकि, पहले ही वो उनका पैसा लौटा चुका था। विपक्षियों ने गालियां देते हुए मारपीट कर दी। इतना ही नहीं, बकरी की गंदगी जबरदस्ती मुंह में डाल दी तथा पीठ व सिर पर गोबर मल लिया। रामबाबू ने पुलिस को बताया कि घटना की शिकायत उसने सदर बाजार पुलिस से की थी, परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई। रामबाबू ने पुलिस कप्तान से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed