फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Accountant caught on camera taking bribe of two thousand rupees, suspended

वायरल वीडियो : दो हजार रुपये रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुआ लेखपाल, निलंबित

Fri, 29 Nov 2024 09:49 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 09:49 PM IST
विज्ञापन
Accountant caught on camera taking bribe of two thousand rupees, suspended

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

मऊरानीपुर। विरासत दर्ज कराने के नाम पर लेखपाल का दो हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो गया। जिस पर संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। साथ ही तहसीलदार को जांच सौंप दी।



मऊरानीपुर तहसील में एक लेखपाल ग्राम तिलैरा निवासी एक युवक से विरासत दर्ज कराने को लेकर दो हजार रुपये की मांग कर रहा था। युवक ने लेखपाल को दो हजार रुपये देने के दौरान वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


उक्त वीडियो में ग्राम तिलैरा का किसान लेखपाल को अपने पिता की विरासत दर्ज कराने के नाम पर रुपये देता हुआ दिखाई दे रहा है। रुपये लेखपाल अपनी टेबल की दराज में रख रहा है। उक्त वीडियो 26 नवंबर का बताया जा रहा है। जिसमें विरासत दर्ज कराने के नाम पर दो हजार रुपये लेखपाल द्वारा रिश्वत ली गई है। उपजिलाधिकारी गोपेश तिवारी ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रथम दृष्टया लेखपाल जय सिंह यादव को निलंबित कर दिया एवं जांच तहसीलदार को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed