फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Accidental 4 people dead and 9 injured

ट्रक ने ऑटो में पीछे से मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार की मौत, नौ घायल

Tue, 15 Sep 2020 02:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Accidental 4 people dead and 9 injured
Accidental 4 people dead and 9 injured
मोंठ (झांसी)। मोंठ तहसील के ग्राम अमरा के पास परगना हाईवे पर सोमवार को एक ट्रक ने ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। नौ लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार जारी है। सभी एक त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने पास के ही एक गांव में जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम चेलरा निवासी कालका पाल के बड़े भाई ग्यादीन पाल ग्राम पाली परसर में रहते थे। 13 दिन पहले ग्यादीन की मृत्यु हो गई थी। सोमवार को उनका त्रयोदशी संस्कार था। इसमें शामिल होने के लिए कालका पाल अपने चचेरे भाइयों के परिवार के साथ शाम तकरीबन पांच बजे चेलरा से पाली परसर ऑटो में सवार होकर जा रहे थे। ऑटो पड़ोसी जितेंद्र राजपूत चला रहा था। ऑटो जैसे ही अमरा पेट्रोल पंप के पास परगना हाईवे पर पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गई और उसमें बैठे सभी लोग ऑटो के नीचे दब गए।
विज्ञापन

लोगों में चीखपुकार मच गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक भाग निकला। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मोंठ एसडीएम अतुल कुमार, तहसीलदार डॉ. लालकृष्ण, सीओ डॉ. प्रदीप कुमार, कोतवाल भीमसेन पौनिया मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में दो एंबुलेंस और पुलिस की जीपों से घायलों को मोंठ अस्पताल भिजवाया। इस दौरान रत्तू (65), करन पाल (62) व कौशल्या (58) ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल चंद्रभान (50 ) की अस्पताल में मौत हो गई। घायल हरिराम (55), कालका (48), देवकी व अजुद्दी (48) को मोंठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, नन्द राम (65), जितेंद्र (30), गायत्री (45), सुमीत (6), कविता (38) व प्रिंसी (4) का चिरगांव अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक चालक बराटा बड़ागांव निवासी रामस्वरूप को ट्रक के साथ सेमरी टोल प्लाजा पर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed