{"_id":"691820be9b111e473106f2ce","slug":"accident-on-jhansi-shivpuri-highway-truck-loaded-with-coriander-overturned-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी-शिवपुरी हाईवे पर हादसा: धनिया से भरा ट्रक पलटा, चालक समेत तीन घायल, मेडिकल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी-शिवपुरी हाईवे पर हादसा: धनिया से भरा ट्रक पलटा, चालक समेत तीन घायल, मेडिकल में भर्ती
Sat, 15 Nov 2025 12:12 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:12 PM IST
सार
ट्रक रक्सा टोल पार करके ब्रिज पर पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में भरा धनिया सर्विस रोड पर बिखर गया। उस समय वहां से गुजर रहे दो मोटरसाइकिल सवार भी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
दुर्घटना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्रवार रात झांसी-शिवपुरी हाईवे पर धनिया से भरा ट्रक पलट गया। यह हादसा रक्सा ओवरब्रिज पर हुआ। हादसे के बाद ट्रक का आधा हिस्सा पुल पर लटक गया। उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया।
मूल रूप से शिवपुरी (मध्य प्रदेश) के मजेरा गांव निवासी बंटी गुर्जर (27) ट्रक में धनिया लाद कर राजस्थान की ओर जा रहा था। उसके साथ क्लीनर भगवान सिंह एवं उसका दोस्त बाबू सिंह (35) भी मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रात करीब नौ बजे जैसे ही यह ट्रक रक्सा टोल पार करके ब्रिज पर पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में भरा धनिया सर्विस रोड पर बिखर गया। उस समय वहां से गुजर रहे दो मोटरसाइकिल सवार धनिया की बोरियों से टकराने के बावजूद बाल-बाल बच गए।
रक्सा टोल से पेट्रोलिंग गाड़ी और एंबुलेंस पहुंच गई। तीनों घायलों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार के मुताबिक घायलों की हालत अब सामान्य है।