फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi The farmer was climbing the cycle chain the bike rider hit the bike the mourning spread due to death

Jhansi: साइकिल की चेन चढ़ा रहा था किसान, बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत से पसरा मातम

Tue, 01 Nov 2022 12:30 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 01 Nov 2022 12:30 AM IST
सार

सड़क किनारे साइकिल खड़ी कर वह चेन चढ़ाने लगा। इसी बीच गांव की ओर से एक तेज रफ्तार बाइक आई जिसने राजेंद्र को टक्कर मार दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के दो बच्चे अमित (13) व राखी (10) हैं। 
 

विज्ञापन
Jhansi The farmer was climbing the cycle chain the bike rider hit the bike the mourning spread due to death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी में सड़क किनारे बैठकर साइकिल की चेन चढ़ा रहे किसान को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार ने किसान को इतनी तेज टक्कर मारी की किसान की मौत हो गई। खेत से घर लौटने के दौरान किसान हादसे का शिकार हुआ।

विज्ञापन


मामला निवाड़ी के ग्राम कुलवा का है जहां सुखराम का पुत्र राजेंद्र प्रजापति (34) पिछले सप्ताह रविवार को खेत पर काम खत्म कर साइकिल से घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसकी साइकिल की चेन उतर गई। सड़क किनारे साइकिल खड़ी कर वह चेन चढ़ाने लगा। इसी बीच गांव की ओर से एक तेज रफ्तार बाइक आई जिसने राजेंद्र को टक्कर मार दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के दो बच्चे अमित (13) व राखी (10) हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed