फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Access to political colleges is not easy

राजकीय कॉलेजों में प्रवेश पाना आसान नहीं

Fri, 16 Jun 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Access to political colleges is not easy
collage - फोटो : demo
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी।
इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए अब पसंदीदा कॉलेजों में प्रवेश पाना बड़ी चुनौती है। कम फीस होने के कारण सभी छात्र-छात्राओं की पहली पसंद राजकीय और अनुदानित कॉलेज होते हैं। इन कालेजों में सीमित सीटें हैं। इनमें दाखिले के लिए होड़ मची है। प्रवेश मेरिट के आधार पर होंगे। प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।
यूपी बोर्ड में झांसी के 21471 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें 18464 उत्तीर्ण हुए। वहीं, सीबीएसई में 2148 में लगभग 2113 ने परीक्षा पास की। ऐसे में झांसी में इस बार लगभग 21,000 छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है।
विज्ञापन

जनपद की बात करें तो बिपिन बिहारी डिग्री कॉलेज, आर्यकन्या महाविद्यालय, बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज, श्री अग्रसेन महाविद्यालय, मऊरानीपुर चार अनुदानित कॉलेज हैं। वहीं, राजकीय डिग्री कॉलेज और वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई बालिका डिग्री कॉलेज राजकीय कॉलेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय कॉलेज में बीए की 1206 और अनुदानित महाविद्यालयों में 2266 सीटें हैं। बीएससी में अनुदानित कॉलेज में सिर्फ 640 सीटें झांसी में हैं।
बीकॉम कोर्स की बात करें तो राजकीय कॉलेज में 80 और अनुदानित कॉलेज में 280 सीटें हैं। ऐसे में राजकीय और अनुदानित कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए विद्यार्थियों में जबरदस्त होड़ मची रहेगी। हालांकि, प्राइवेट कॉलेज का विकल्प उनके सामने खुला रहेगा। निजी कॉलेजों समेत पिछले साल के आंकड़ों पर गौर करें तो बीए, बीएससी, बीकॉम विषय की सीटें खाली रह गईं थीं।


20 तक भरें फॉर्म
कॉलेजों में प्रवेश के लिए फॉर्म भरे जा रहे हैं। छात्र बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर 20 जून तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके बाद मेरिट के आधार पर कॉलेज को प्रवेश कंफर्म कर विश्वविद्यालय को सूचित करना होगा।

बीएससी के लिए
............................
1. नाम: बिपिन बिहारी डिग्री कॉलेज, झांसी
सीटें: 640

बीए के लिए
.....................
1. वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स डिग्री कॉलेज
सीटें: 713
2. राजकीय डिग्री कॉलेज, समथर
सीटें: 493  
3. नाम: श्रीअग्रसेन महाविद्यालय, मऊरानीपुर
सीटें: 480
4. नाम: आर्य कन्या महाविद्यालय, झांसी
सीटें:  586
5. नाम: बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज, झांसी
सीटें: 1200

बीकॉम के लिए
..........................
1. वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स डिग्री कॉलेज
सीटें: 80  
2. नाम: बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज, झांसी
सीटें: 80
3. नाम: श्रीअग्रसेन महाविद्यालय, मऊरानीपुर
सीटें: 120
4. नाम: आर्य कन्या महाविद्यालय, झांसी
सीटें: 80  

पिछले साल की स्थिति
................................
बीए
सीट: 27929
प्रवेश: 10550
खाली: 17379

बीएससी
सीट: 10423
प्रवेश: 7524
खाली: 2899

बीकॉम
सीट: 3760
प्रवेश: 1807
खाली: 1953
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed