फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   AC coaches increased in seven trains due to increase in demand in summer

Jhansi News: गर्मी में मांग बढ़ने पर सात ट्रेनों में बढ़ाए गए एसी कोच

Fri, 16 Jun 2023 10:55 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
AC coaches increased in seven trains due to increase in demand in summer
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। भीषण गर्मी की वजह से ट्रेनों के स्लीपर व जनरल कोचों में सफर करना यात्रियों के लिए बेहद कष्टदायक साबित हो रहा है। ऐसे में वातानुकूलित कोचों में सीटों की मांग तेजी से बढ़ी है, जिसके चलते झांसी मंडल से चलने वाली सात ट्रेनों में पांच-पांच एसी कोच बढ़ाए गए हैं। हालांकि, ऐसी कोचों के बढ़ने से जनरल कोचों की संख्या घट गई है, जिससे एक-एक आरक्षित सीट के लिए मारामारी की स्थिति बनी रहती है।
आमतौर पर सवारी गाड़ी में 22 कोच होते हैं। इनमें दो जनरल, चार एससी, 15 स्लीपर व एक एसएलआर कोच होता है। एसएलआर कोच सवारियों के लिए नहीं होता है। इसके आधे हिस्से में गार्ड का केबिन होता है, जबकि आधे में डाक सामग्री होती है। लेकिन, गर्मी की वजह से वातानुकूलित कोचों की मांग में तेजी से वृद्धि हुई है। इसमें में भी खासतौर पर थर्ड एसी की सवारियां बढ़ी हैं। एसी में आरक्षण के लिए आने वाले आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गाड़ियों में वातानुकूलित कोचों की संख्या बढ़ा दी है। झांसी मंडल से संचालित होने वाली सात ट्रेनों प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस, झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस, झांसी-बांद्रा एक्सप्रेस, ग्वालियर-बरौनी मेल, बुंदेलखंड एक्सप्रेस, अहमदाबाद एक्सप्रेस व ग्वालियर पुणे एक्सप्रेस में पांच-पांच एसी कोच बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा झांसी रेल मंडल के खजुराहाे स्टेशन से कुरुक्षेत्र के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 11841 /42 गीता जयंती एक्सप्रेस में भी एसी कोचों की संख्या बढ़ाई जा रही है। लेकिन, इससे गाड़ियों में स्लीपर कोचों की संख्या घट गई है। पहले जहां ट्रेनों में 15 स्लीपर कोच होते थे, तो वहीं अब यह घटकर 10 रह गए हैं। इससे स्लीपर कोचों में यात्रा करने वाले यात्रियों को एक-एक सीट हासिल करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पिछले कुछ समय के दरम्यान वातानुकूलित कोचों में सीटों की मांग में तेजी से वृद्धि हुई है। यात्रियों की मांग के अनुरूप वातानुकूलित कोचों की संख्या बढ़ाई गई है। थर्ड एसी के कोच ज्यादा बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी

185 यात्रियों से वसूला सवा लाख जुर्माना
झांसी। शुक्रवार को झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक पवन कुमार के नेतृत्व में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दरम्यान बिना टिकट, अनियमित यात्रा, धूम्रपान करने वाले, गंदगी फैलाने वाले, अवैध वेंडर तथा बिना बुक लगेज सहित यात्रा करने वाले कुल 185 यात्री पकड़े गए, जिनसे 1,25,390 जुर्माना वसूला गया। अभियान में मुख्य टिकट जांच निरीक्षक शिरीष उपाध्याय, अरुण सचान तथा पवन झारखरिया शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed