फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Absent found without registering leave, salary will be deducted

Jhansi News: छुट्टी दर्ज किए बिना मिले अनुपस्थित, कटेगा वेतन

Fri, 18 Oct 2024 04:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Absent found without registering leave, salary will be deducted
एडी बेसिक ने किया बीएसए ऑफिस का निरीक्षण तो खुल गई पोल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का बृहस्पतिवार को अपर निदेशक बेसिक अरुण शुक्ला ने निरीक्षण किया। उन्हें कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले, रजिस्टर पर छुट्टी भी दर्ज नहीं थी। एडी ने एक दिन का वेतन/मानदेय काटने के निर्देश दिए हैं।
एडी बेसिक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक अनुज कुमार अनुपस्थित मिले। उन्होंने आईजीआरएस की सूचना भी समय पर अपलोड नहीं की। वहीं, जिला समन्वयक वैशाली भी निरीक्षण के समय कार्यालय में नहीं थीं। बताया कि अब तक खाद्यान्न का टेंडर भी नहीं निकाला गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा वरिष्ठ सहायक सौरभ राय, कनिष्ठ सहायक सुमित श्रीवास्तव, परिचारक गौरीशंकर, नफीसा भी कार्यालय में नहीं थीं। जबकि, उपस्थिति रजिस्टर पर कोई अवकाश भी स्वीकृत नहीं था। सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत प्रीति सिंह भी कुछ दिनों से छुट्टी पर हैं। रजिस्टर पर कोई अवकाश अंकित नहीं है। मनीष यादव भी अनुपस्थित मिले। एडी ने कहा कि सभी का एक दिन का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए कार्यालय के निरीक्षण के दौरान एडी बेसिक ने एक संविदा कर्मचारी को फटकार भी लगाई। उन्होंने कर्मचारी से कहा कि विभागीय अधिकारियों को जानकारी क्यों नहीं देते हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed