फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Absent doctor and worker in hospital

ड्यूटी से नदारद मिले डॉक्टर और कर्मचारी, स्पष्टीकरण तलब

Sun, 19 Jul 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Absent doctor and worker in hospital
अस्पताल - फोटो : ???????
झांसी। जिला अस्पताल के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीएस गुप्ता ने शनिवार को सुबह 8:45 बजे जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डॉक्टर और कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। सीएमएस ने उनसे कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

शनिवार को प्रभारी सीएमएस सबसे पहले ओपीडी ब्लॉक पहुंचे। वहां ड्रेसिंग कक्ष में तैनात वार्ड बॉय अनुपस्थित मिला। जबकि उनके कक्ष के बाहर ड्रेसिंग के लिए रोगी भी खड़े हुए थे। इसके बाद तीन नंबर कमरे में पहुंचे। यहां दो स्टाफ नर्स ड्यूटी से गायब थीं। इनके नदारद रहने से कक्ष के बाहर ब्लड प्रेशर, डायबिटीज की जांच के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगी हुई थी। इसी तरह एनसीडी सेल में तैनात महिला चिकित्सक भी सीएमएस को सुबह पौने नौ बजे गैर हाजिर मिलीं। जबकि ड्यूटी का समय सुबह आठ बजे से शुरू होता है। वहीं, ओपीडी ब्लॉक हेल्प डेस्क में तैनात हेल्प डेस्क ऑपरेटर भी ड्यूटी से गायब था। जानकारी करने पर चिकित्सालय प्रबंधक ने बताया कि वह 30 जून से अनुपस्थित चल रहा है। इसके अलावा ओपीडी ब्लॉक के प्रथम तल के चैनल पर सुबह 8:45 बजे तक ताला लटक रहा था। पूछताछ में पता चला कि चैनल खोलने वाला वार्ड बॉय रात्रि ड्यूटी पर था। अकारण अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टर, कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed