{"_id":"6a129fc9e271087bb401ce69","slug":"abhyudaya-coaching-now-200-will-get-a-chance-to-study-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्युदय कोचिंग: अब 200 को मिलेगा पढ़ने का मौका, यूट्यूब पर अपलोड किए जाएंगे विशेषज्ञों के व्याख्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभ्युदय कोचिंग: अब 200 को मिलेगा पढ़ने का मौका, यूट्यूब पर अपलोड किए जाएंगे विशेषज्ञों के व्याख्यान
Sun, 24 May 2026 12:20 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 24 May 2026 12:20 PM IST
सार
जिला स्तर पर इस कोचिंग की शुरूआत 2022 में हुई थी। पिछले साल इसी कोचिंग में अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन देने वाली व खुद पढ़ने वाली अभ्यर्थी अदिति सिंह का चयन संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में हुआ था।
विज्ञापन
अभ्युदय कोचिंग (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाज कल्याण विभाग द्वारा बीकेडी में संचालित अभ्युदय कोचिंग का लाभ अब ज्यादा अभ्यर्थियों को मिल सकेगा। साथ ही जो विषय विशेषज्ञ कोचिंग में पढ़ाएंगे, उनके व्याख्यानों को रिकॉर्ड कर यूट्यूब पर भी अपलोड किया जाएगा, ताकि प्रदेश के अन्य जिलों के अभ्यर्थियों को भी इसका लाभ मिल सके।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे ज्यादा अभ्यर्थियों को इसका लाभ मिल सके। इसके लिए कोचिंग में उनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। पिछले साल संख्या करीब डेढ़ सौ थी। अब इसे बढ़ाकर दोे सौ किया जा रहा है। यही नहीं उनको मागदर्शन देने वाले विषय विशेषज्ञों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। खास बात बात है कि जो विशेषज्ञ कोचिंग में पढ़ाएंगे, उसका लाभ प्रदेश के अन्य जिलों के अभ्यर्थियों को मिल सकेगा। इसके लिए उनके व्याख्यान यूट्यूब पर अपलोड किए जाएंगे। अभी आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। संभवत: जुलाई में कक्षाएं शुरू हो जाएंगीं।
पिछले साल यूपीएससी में हुआ था चयन
जिला स्तर पर इस कोचिंग की शुरूआत 2022 में हुई थी। पिछले साल इसी कोचिंग में अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन देने वाली व खुद पढ़ने वाली अभ्यर्थी अदिति सिंह का चयन संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में हुआ था। इससे पहले 2023-24 में एक अभ्यर्थी का चयन रेलवे और एक अन्य का एसएससी में हुआ था। इसके अलावा 2024-25 में जेईई में पांच अभ्यर्थियों ने जगह बनाई थी। कोचिंग के समन्वयक सतीश चंद पांडेय ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थियों को लाभ मिल सके। इसकी योजना तैयार की गई है और विशेषज्ञों को भी जोड़ा जाएगा।