फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Abhishek was performed for Lord Shiva, and chants of "Har-Har Mahadev" echoed all around.

Jhansi News: शिवजी का किया अभिषेक, गूंजे हर-हर महादेव के उद्घोष

Tue, 04 Aug 2026 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Abhishek was performed for Lord Shiva, and chants of "Har-Har Mahadev" echoed all around.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। सावन माह के पहले सोमवार को सेवरा पहाड़ स्थित कपिल मुनि आश्रम आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा। यहां दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे दिन आश्रम परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।

इसके अलावा कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित अन्य शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। शाहपुर बस स्टैंड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। कटरा बाजार कुचिया के बाड़े में स्थित शिव मंदिर, पुरानी तहसील के सामने हनुमान जी मंदिर परिसर में स्थित शिवालय और खेड़ापति हनुमान जी मंदिर परिसर में भी भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान शिव का अभिषेक किया। कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान शिव का स्मरण किया और भजन-कीर्तन में भाग लिया। शाम के समय सभी मंदिरों में विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के बाद भक्तों ने दीपदान कर भगवान शिव से परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed