फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   abhi tak nahi mila remidisivir

27 अप्रैल से आ रही हूं, अब तक नहीं मिला रेमडेसिविर

Sun, 02 May 2021 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
abhi tak nahi mila remidisivir
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि कोरोना मरीजों को शासन द्वारा भेजे जा रहे रेमिडेसिविर इंजेक्शन स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन मुहैया कराएगा। मगर जिले में सीएम के आदेश ताक पर हैं। इंजेक्शन के लिए मरीजों को स्वास्थ्य विभाग डीएम आवास भेज देता है। यहां सुबह से खड़े-खड़े दोपहर हो गई है। कोई सुनने को तैयार नहीं है। सुरक्षा गार्ड जाने को बोल रहे हैं। जेल भेजने की भी धमकी दे रहे हैं। शनिवार को डीएम आवास के बाहर खड़े कोरोना मरीजों के आक्रोशित परिजनों ने जिला प्रशासन पर तमाम आरोप लगाए।
विज्ञापन

डीएम आवास के मुख्य गेट के बाहर खड़े कोरोना मरीजों के परिजनों की सुरक्षा गार्डों से भी खूब बहस हुई। मौके पर मौजूद एक महिला ने कहा कि उसका पति निजी अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की व्यवस्था करने के लिए कहा है। 27 अप्रैल से यहां आ रही हूं मगर चार दिन बीतने के बाद भी इंजेक्शन नहीं मिला है। वहीं, एक पिता अपने 24 साल के बेटे के लिए रेमडेसिविर दिलाने की बात कहते हुए रुआसा तक हो गया। उसने कहा नौजवान बेटा रेलवे अस्पताल में भर्ती है। डीएम आवास के बाहर तीन घंटे से खड़ा हूं, इंजेक्शन नहीं मिल पा रहा है। वहीं, एक व्यक्ति ने सवाल किया जब सीधे मुख्यमंत्री ने रेमडेसिविर इंजेक्शन देने को लेकर आदेश कर दिया है तो फिर उसका पालन क्यों नहीं हो रहा।
विज्ञापन

परिजनों ने सुनाया दुखड़ा
24 साल का बेटा रेलवे अस्पताल में भर्ती है। ऑक्सीजन लेवल गिरने पर डॉक्टर ने रेमडेसिविर लाने के लिए कहा। शुक्रवार को डीएम आवास आया तो अगले दिन आने को कहा गया। अब शनिवार को भी इंजेक्शन नहीं मिल पाया है। - अरविंद शुक्ला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में नौजवान बेटा भर्ती है। शासन ने सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीज को प्रशासन द्वारा रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराने को कहा है। डीएम आवास पर तो कोई बात करने को ही तैयार नहीं है। सुरक्षा गार्ड जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। - अंकित सिंह।
पिता मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। सुबह आठ बजे से ही रेमडेसिविर के लिए डीएम आवास के बाहर खड़ा हूं। दोपहर के 12 बज गए हैं मगर कोई सही जवाब नहीं मिला। कोई अधिकारी भी नहीं मिला। समझ ही नहीं आ रहा है कि कहां जाऊं। - उमेश विश्वकर्मा।

मेडिकल कॉलेज के सामने नर्सिंगहोम में पति भर्ती हैं। डॉक्टर ने रेमडेसिविर इंजेक्शन लाने के लिए कहा है। 27 अप्रैल सुबह से लेकर शाम तक डीएम आवास के बाहर आकर खड़ी रहती हूं। मगर आज तक इंजेक्शन नहीं मिला है। इंजेक्शन की जरूरत है। - जयश्री वर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed