फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   aap bhi pehli bar medan me, badega chunavi ghamasah

‘आप’ भी पहली बार मैदान में, बढ़ेगा चुनावी घमासान

Mon, 05 Apr 2021 07:28 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
aap bhi pehli bar medan me, badega chunavi ghamasah
पंचायत चुनाव में इस बार आप पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनाव में उतरेगी। - फोटो : ???? ????
‘आप’ भी पहली बार मैदान में, बढ़ेगा चुनावी घमासान
विज्ञापन

झांसी। पंचायत चुनाव में पहली बार नए राजनीतिक दल की एंट्री हुई है। आम आदमी पार्टी ने ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशी उतारे हैं। पार्टी पूरी शिद्दत के साथ चुनाव लड़ रही है। पार्टी दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मॉडल का चुनाव एजेंडे के रूप में प्रचार- प्रसार करेगी। पहली बार ताल ठोक रही आम आदमी पार्टी को नजर अंदाज कर पाना अन्य राजनीतिक दलों के लिए कड़ी चुनौती साबित होगा।
आम आदमी पार्टी ने पंचायत चुनाव में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों का प्रचार - प्रसार करने का निर्णय लिया है। पंचायत चुनाव में पहली बार ताल ठोंक रही पार्टी ने झांसी में जिला पंचायत के 24 सदस्यों में से 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। ललितपुर जिले के सभी 21 सदस्यों को चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। चूंकि, पार्टी पहली बार चुनाव लड़ रही है इसलिए पार्टी का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक सीटों को फतह किया जा सके।
विज्ञापन

पार्टी ने करीब छह महीने पहले से पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी थीं। लेकिन सभी गांवों तक पहुंचना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती था। पार्टी ने इसके लिए दिल्ली में रह रहे मजदूरों से संपर्क किया। इसके बाद लोगों को शिक्षा, भ्रष्टाचारमुक्त व्यवस्था, बिजली और पानी की बुनियादी जरूरतों के बारे में समझाया। साथ ही, यह भी बताया कि कैसे इन जरूरतों को उतने ही संसाधन में बेहतर किया जा सकता है। कार्यकर्ताओं को समझाया गया कि यदि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सके तो सारी चीजें अपने आप पारदर्शी हो जाएंगी व आम जन को शासन की योजनाओं का लाभ मिलने लगेगा। इन्हीं मुद्दों से प्रभावित होकर पार्टी ने धीरे- धीरे कार्यकर्ताओं के बीच पैठ बनाई। इसी का परिणाम है कि आम आदमी पार्टी ने पंचायत चुनाव में गांव - गांव में जगह बना ली है। पार्टी झांसी और ललितपुर जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगभग सभी सीटों पर ताल ठोक रही है। ऐसे में किसी भी राजनीतिक दल के लिए आम आदमी पार्टी को नजर अंदाज कर पाना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ग्रामीण मतदाताओं के बीच दिल्ली मॉडल (केजरीवाल सरकार) मुख्य मुद्दा बनेगा। पार्टी कार्यकर्ता लोगों को समझा रहे हैं कि कैसे कम संसाधनों में बेहतर कार्य किया जा सकता है। जमीनी स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ता लगातार सक्रिय हैं। कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह है। - अर्चना गुप्ता, प्रदेश सचिव/ ललितपुर प्रभारी, आम आदमी पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed