फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   aalu piyaj inflination

आलू-प्याज ने बिगाड़ा किचन का बजट, मुनाफाखोरों से लड़ाई में प्रशासन नाकाम

Mon, 26 Oct 2020 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
aalu piyaj inflination
झांसी। खाने की थाली लोगों के घर का बजट बिगाड़ रही है। जबरदस्त मुनाफाखोरी के कारण आलू, प्याज दोगुने दामों पर बिक रहा है। महंगाई से लड़ाई में प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। जनता की जेब ढीली हो रही है और अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं।
विज्ञापन

झांसी की सब्जी मंडी में रविवार को प्याज 22 से 35 रुपये किलो में बिका। जबकि, पुराना आलू 30-35 रुपये किलो और नया आलू 38-40 रुपये किलो में लोगों ने खरीदा। वहीं, मंडी परिसर के बाहर ठेले, फुटकर दुकानदारों ने प्याज 50 से 60, पुराना आलू 45 और नया 60 रुपये किलो में बेचा। इससे स्पष्ट है कि मंडी से चंद किलोमीटर दूर ही प्याज के दाम लगभग दोगुने होकर 30 रुपये बढ़ गए।
विज्ञापन

वहीं, पुराना आलू 10 से 15 और नया आलू 20 से 22 रुपये महंगा बिका। आलू-प्याज तो लोग लगभग रोजाना खाते हैं, ऐसे में थाली की कीमतें अब लोगों का बजट बिगाड़ने लगी हैं। वहीं, जिला प्रशासन के अधिकारी हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं। मुनाफाखोरों के खिलाफ अभियान नहीं चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलू-प्याज तो रोजाना खाने में उपयोग किया जाता है। जब ये ही महंगे होंगे, तो किचन का बजट ही बिगड़ जाएगा। प्रशासन को इनके दामों पर नियंत्रण करना चाहिए। - पूजा शर्मा, गणेश बाजार।
हर कोई सब्जी खरीदने के लिए मंडी नहीं जा सकता है। जिन दरों पर मंडी में सब्जियां बिक रही हैं। उसके आसपास दरों पर मंडी परिसर के बाहर भी मिलनी चाहिए। - किरन वैद्य, बड़ागांव गेट बाहर।
प्याज और आलू के दाम बेलगाम हो चुके हैं। इस पर जिम्मेदार नियंत्रण करने में नाकाम है। जब सरकार दावा कर रही है कि सस्ती प्याज दी जा रही है तो मिल क्यों नहीं रही? - दीपा सिंह, अयोध्यापुरी।

जिला प्रशासन को इतनी अधिक मात्रा में सब्जियों में मुनाफाखोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाना चाहिए। ताकि, आम जन को महंगाई से राहत मिल सके। - निकिता जैन, सागर गेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed