फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   aaj ayge parinaam

8090 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज

Sun, 02 May 2021 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
aaj ayge parinaam
झांसी। कोविड-19 के बढ़ते गंभीर संक्रामण के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए आज सुबह आठ बजे से मतगणना आरंभ होगी। इस दौरान विभिन्न पदों के कुल 3419 पदों के लिए 8090 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर रहेगी। मतगणना के लिए 4,640 मतगणनाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। शनिवार देर-रात तक मतगणना संबंधी तैयारियां सभी ब्लॉकों में चलती रहीं। सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारीे शैलेष कुमार के अनुसार कुल 315 टेबिल पर गणना कराई जाएगी। इनमें बबीना ब्लॉक के लिए 42, बड़ागांव के लिए 36, चिरगांव के लिए 41, मोंठ के लिए 44, गुरसराय के लिए 36, बंगरा के लिए 34, मऊरानीपुर के लिए 46 एवं बामौर ब्लॉक के लिए 36 टेबिल लगाई गई है। मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे तक चलने की उम्मीद है। चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक मतगणना आरंभ होने से लेकर समाप्ति तक पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मतगणना परिसर के भीतर प्रवेश करने वाले को प्रत्येक दशा में कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होेगी। उम्मीदवार अथवा उनके अभिकर्ता में कोई एक व्यक्ति मतगणना के दौरान मौजूद रह सकता है। वहीं, जिपं सदस्य पद के उम्मीदवार प्रत्येक टेबुल पर अपना अभिकर्ता तैनात कर सकेंगे। एजेंट अथवा उम्मीदवार मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकेंगे। मतगणना स्थल पर ब्लाकवार दो पालियों में ड्यूृटी लगाई जाएगी। उधर, मतगणना के दौरान गड़बड़ी रोकने के लिए सुरक्षा के भी तगड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे जनपद में कुल 33 निरीक्षक, 171 उपनिरीक्षक, 75 मुख्य आरक्षी, 689 आरक्षी और 540 होमगार्ड्स तैनात किए जाएंगे। मतगणना स्थल पर ब्लॉकवार टीयर गैस, गैस स्क्वाएड, फायर टेंडर, पीएसी को लगाया जाएगा। सभी ब्लॉकों में क्यूआरटी भी तैनात की गई है।
विज्ञापन

इन स्थानों पर होगी मतगणना
बबीना गल्ला मंडी भोजला
बड़ागांव गल्ला मंडी, भोजला
मोंठ नवीन गल्ला मंडी, मोंठ
चिरगांव सरदार पटेल इंटर कॉलेज, चिरगांव
गुरसराय कृषि उत्पादन मंडी समिति, गुरसराय
बामौर कृृषि उत्पादन मंडी समिति, गुरसराय
बंगरा मां शारदा महाविद्यालय, घुराट
मऊरानीपुर अग्रसेन महाविद्यालय, मऊरानीपुर
एजेंट बनाने को भटकते रहे उम्मीदवार
तमाम उम्मीदवारों को नहीं मिली कोरोना निगेटिव रिपोर्ट
मतगणना आंरभ होने से पहले आज कई उम्मीदवारों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट ही नहीं मिल सकी। इससे परेशान उम्मीदवार ब्लॉक से लेकर मुख्यालय तक का चक्कर काटते रहे लेकिन, आरओ चुनाव आयोग के निर्देश का हवाला देते हुए साफ हाथ खड़े कर दिए। ऐसे में अगर इन उम्मीदवारों को रविवार तक भी निगेटिव रिपोर्ट नहीं मिलती है, तब इनका भीतर रह पाना संभव नहीं रहेगा हालांकि कई उम्मीदवारों ने पहले से निगेटिव रिपोर्ट वाले एजेंट तैयार कर लिए लेकिन, उम्मीदवारों के भीतर संशय है। उधर, शनिवार को एजेंट बनाने को लेकर ब्लॉकों में अफरातफरी का माहौल रहा। मोंठ ब्लॉक में समय से पहले ही कांउटर बंद कर दिए गए। कई उम्मीदवार अभिकर्ता बनाने के लिए यहां देर-शाम तक भटकते रहे। अभिकर्ता बनाने के लिए कई जगह काफी भीड़ भी दिखाई पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 32 लाख मतों की होगी गिनती
सबसे पहले गिने जाएंगे ग्राम पंचायत सदस्यों के मत
मतगणना के दौरान कुल करीब 32 लाख वोट गिने जाएंगे। झांसी में कुल 973522 वोटर हैं। 15 अप्रैल को हुए मतदान में 80 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। अमूमन अधिकांश मतदाताओं को चार मतपत्र दिए गए थे। इस तरह करीब 32 लाख मतपत्रों का इस्तेमाल हुआ। इनको गिनने में करीब चौबीस घंटे का समय लगने की उम्मीद है। मतगणना से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक मतपत्रोें की छंटाई के बाद गणना शुरू होगी। सामान्य तौर पर सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्योें के मतों की गिनती करने को कहा गया है। इसके बाद ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के मतों की गिनती होगी। जिपं सदस्य पद के परिणाम देर शाम से ही मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
वेबसाइट पर तुरंत अपलोड हो जाएंगे परिणाम
जिस सीट की मतगणना खत्म होगी, औपचारिकताएं पूरी करने के बाद तत्काल उसके परिणाम चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। इसके लिए मतगणना स्थल पर पांच कंप्यूटर सेट समेत ब्रॉडबैंड, एनआईसी स्वान के इंटरनेट कनेक्शन एवं ऑपरेटर लगाए गए हैं। इसकी व्यवस्था की जिम्मेदारी बीडीओ को सौंपी गई है। वहीं, निर्वाचन अधिकारियों को अलग से लॉगिन आईडी व पासवर्ड दिए गए हैं। इसके मार्फत वह परिणाम अपलोड करेंगे। ।

एक नजर में आंकड़े
मतदाता- 973522
पद - 3419
उम्मीदवार- 8090
मतदान का प्रतिशत- 80
विजय जुलूस निकालने वालों पर सख्ती
मतगणना के बाद विजय जुलूस निकालने पर कड़ाई के साथ सख्ती रहेगी। चुनाव आयोग ने पहले ही विजय जुलूस समेत किसी भी तरह से जश्न मानने पर रोक लगाई है। कोविड-19 प्रोटोकाल में भी मनाही है। ऐसे में किसी उम्मीदवार ने परिणाम घोषित होने के बाद विजय जुलूस निकालने अथवा मतगणना स्थल पर जश्न मनाने की कोशिश की तब उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई निश्चित है। उम्मीदवारों को समर्थकों पर भी काबू रखना होगा। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी के अनुसार इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन समेत कोविड प्रोटोकाल तोड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed