{"_id":"6123f0e48ebc3e7a0e2eeede","slug":"aadhar-cards-are-not-being-made-in-the-post-offices-of-the-mandal-jhansi-news-jhs2025815187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल के डाकघरों में नहीं बनाए जा रहे आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल के डाकघरों में नहीं बनाए जा रहे आधार कार्ड
विज्ञापन
प्रधान डाक घर में बंद पड़ा आधार पंजीयन केंद्र। अमर उजाला
झांसी। मंडल के सभी डाकघरों में यूआईडीएआई वेबसाइट में तकनीकी खामी बताकर आधार कार्ड बनवाने के लिए आने वाले हजारों लोगों को लौटाया जा रहा है। जबकि कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर आधार कार्ड बनवाने वालों की भीड़ लग रही है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि कुछ ही दूरी पर स्थित सीएससी पर वेबसाइट सही तरीके से कैसे काम कर रही है।
मंडल के 42 डाकघरों में नया आधार कार्ड और कार्ड में सुधार के साथ ही आधार को अपग्रेट किया जाता है। लेकिन लगभग एक महीने पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट में तकनीकी समस्या के चलते मंडल के डाकघरों में आधार संबंधी कार्यों को बंद कर दिया गया था। एक माह बंद रहने के बाद चार दिन पहले ही वेबसाइट को ठीक कर दिया गया है। लेकिन मंडल के किसी भी डाकघर में आधार संबंधी कार्य को नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि महानगर में विकास भवन स्थित कॉमन सर्विस सेंटर की ओर से आधार कार्ड बनवाने के लिए कैंप लगाया गया है। जहां पर आधार कार्ड संबंधी कार्य कराने वालों की काफी भीड़ जमा हो रही है। यहां पर उसी वेबसाइट के जरिये बनाए जा रहे आधार कार्ड बनाए जा रहे है।
इस संबंध में प्रवर डाक अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि डाकघरों में वेबसाइट तो खुल रही है लेकिन सॉफ्टवेयर काम नहीं कर रहा है। इससे आधार कार्ड नहीं बन पा रहे है।
विज्ञापन
जिले के 11 सीएससी में बन रहे आधार
कॉमन सर्विस सेंटर के जिला मैनेजर आजम अली ने बताया कि जिले के ग्यारह सेंटरों पर यूआईडीएआई वेबसाइट के जरिये नियमित तौर पर आधार संबंधी कार्यों को किया जा रहा है।