फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Aadhar card and voter ID will be made at railway station jhansi soon

नई सुविधा: अब रेलवे स्टेशन पर बनेंगे आधार कार्ड व वोटर आईडी, फ्लाइट की टिकट भी करा सकेंगे बुक

Sat, 05 Mar 2022 08:44 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 05 Mar 2022 08:44 AM IST
सार

रेलवे स्टेशन पर जल्द ही आधार कार्ड, पैन कार्ड व वोटर कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकेगा। यहां हवाई जहाज की टिकट बुक करने के साथ ही मोबाइल रिचार्ज की भी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Aadhar card and voter ID will be made at railway station jhansi soon
आधार कार्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

झांसी में आने वाले दिनों में रेलवे स्टेशन को नई सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसके बाद स्टेशन केवल आवागमन का जरिया ही नहीं रहेंगे, बल्कि वहां यात्रियों को अन्य सुविधाएं भी हासिल होंगी। यहां तक कि रेलवे स्टेशन से यात्री हवाई जहाज तक का टिकट बुक करा सकेंगे। इतना ही नहीं, पैन और आधार कार्ड भी बनवा सकेंगे।

विज्ञापन


रेल प्रशासन की ओर से यात्री सुविधाओं में लगातार इजाफा किया जा रहा है। इसी क्रम में रेलवे की संस्था रेलटेल अब स्टेशनों पर रेलवायर साथी कीयोस्क लगाने जा रही है। इन कीयोस्क के माध्यम से यात्री ट्रेन का टिकट बुक कराने के साथ-साथ हवाई जहाज की टिकट भी बुक करा सकेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा, आधार कार्ड, पैन कार्ड व वोटर कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकेगा। मोबाइल रिचार्ज की भी सुविधा मिलेगी। इस बहुउद्देश्यीय कीयोस्क के माध्यम से यात्री अपना इनकम टैक्स रिटर्न तक फाइल कर सकेंगे। आने वाले दिनों में इसमें अन्य सेवाओं को भी शामिल किए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


200 स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा
विदित हो कि शुरुआत में 200 स्टेशनों पर ये सुविधा मुहैया कराने की तैयारी है। पूर्वोत्तर रेलवे के दो स्टेशन वाराणसी व प्रयागराज से इसकी शुरुआत हो चुकी है। झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर भी यात्रियों को ये सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।


यात्रियों को होगी आसानी
रेल प्रशासन में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा यात्री की सुविधाओं में लगातार वृद्धि की जा रही है। इसी कड़ी में रेलवायर साथी कीयोस्क लगाने की तैयारी है। इससे यात्रियों को एक ही स्थान पर अलग-अलग सुविधाएं हासिल हो जाएंगी। उन्हें अपने जरूरी काम समय पर पूरा करने में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed