फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Aadhaar of 38,058 students not registered on U-DISE portal

Jhansi News: यू-डायस पोर्टल पर 38,058 छात्रों का आधार दर्ज नहीं

Tue, 18 Jun 2024 03:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar of 38,058 students not registered on U-DISE portal
- महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से जारी रिपोर्ट में सामने आई स्थिति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। यू-डायस पोर्टल पर परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 38,058 छात्रों का आधार दर्ज नहीं है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से जारी रिपोर्ट में यह स्थिति सामने आई है। आधार नंबर लंबित होने के मामले में झांसी का प्रदेश में 28वां स्थान है।
यू-डायस पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद हर विद्यार्थी को एक यूनिक नंबर मिलता है। इस नंबर के आधार पर छात्र का स्थानांतरण प्रमाणपत्र जारी होता है। वहीं, आधार कार्ड के आधार पर ही विद्यार्थी का नाम, जन्मतिथि, पता आदि का ब्योरा दर्ज होता है। इससे एक ही विद्यार्थी का यदि सरकारी और निजी स्कूल दोनों में प्रवेश होता है तो पकड़ में आ जाता है।
विज्ञापन

अब महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने डीआईओएस और बीएसए को पत्र जारी कर जनपदवार परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की आधार संख्या दर्ज करने की रिपोर्ट जारी की गई है। इसके तहत झांसी में 38,058 विद्यार्थियों का आधार नंबर दर्ज नहीं है। पत्र में कहा है कि जिले में 131121 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 8184 आधार कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है। 9470 आधार कार्ड का सत्यापन लंबित है। जबकि, 20604 का आधार कार्ड का सत्यापन फेल हो गया है। ऐसे में 29 फीसदी का आधार कार्ड का नंबर पोर्टल पर दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन..
पत्र प्राप्त होने के बाद कई विद्यार्थियों का आधार नंबर यू-डायस पोर्टल पर दर्ज करा दिया गया है। जिन विद्यार्थियों का आधार कार्ड नहीं बना है, उनके अभिभावकों से बात की जा रही है। जल्द ही सभी विद्यार्थियों का आधार नंबर पोर्टल पर दर्ज करा दिया जाएगा। - नीलम यादव, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed