{"_id":"6682061d120b23b95a09c8f4","slug":"a-young-man-who-went-out-to-distribute-wedding-cards-died-in-an-accident-jhansi-news-c-11-jhs1002-343109-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की हादसे में मौतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की हादसे में मौतक
विज्ञापन
झांसी। भतीजी की शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दुल्हन के पिता घायल हो गए। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जालौन के गोंहद गांव निवासी प्रमोद कुमार (38) के साले रामू की बेटी की 9 जुलाई को शादी है। प्रमोद अपने साले रामू के साथ शादी का कार्ड बांटने में लगा था। परिजनों के मुताबिक शनिवार को प्रमोद और रामू एक बाइक से मोंठ में शादी का कार्ड देने गए थे। दोपहर करीब दो बजे कार्ड बांटने के बाद वह अपने गांव लौट रहे थे।
वह पूंछ-मोंठ के पिरौना गांव के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में प्रमोद सीधा सिर के बल सड़क पर जा गिरा। उसके सिर में गहरी चोट आ गई। रामू भी घायल हो गया। राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया, जबकि रामू को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। ब्यूरोल