फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A young man who was going to fix his brother's marriage died in an accident.

Jhansi News: भाई की शादी तय करने जा रहे युवक की हादसे में मौत

Sat, 29 Jun 2024 04:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
A young man who was going to fix his brother's marriage died in an accident.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। भाई की शादी तय करने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक बचाने के दौरान उनकी कार सड़क किनारे बने जनरेटर रूम से जा भिड़ी। हादसे में उसके तीन चचेरे भाई भी घायल हो गए। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एक की हालत नाजुक होने पर रेफर कर दिया गया।

शिवपुरी के डाबरपुर गांव निवासी बिंतू बेड़िया (30) के भाई सिंटू की शादी की बात चल रही थी। बृहस्पतिवार को बिंतू अपने चचेरे भाई पर्वत, बालकिशन और चंद्रप्रकाश के साथ शादी तय करने के लिए कार से मोंठ के फरीदा गांव जा रहे थे। वह मोंठ के बमरौली गांव के पास पहुंचे थे, तभी बाइक सवार दो युवक अचानक सड़क पर आ गए। उनको बचाने के चक्कर में कार का संतुलन बिगड़ गया। कार हाईवे किनारे बने जनरेटर रूम से जा टकराई। हादसे में चारों घायल हो गए। पुलिस घायलों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। यहां डॉक्टरों ने बिंतू को मृत घाेषित कर दिया, जबकि पर्वत की हालत नाजुक होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। बिंतू की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बिंतू की चार बेटी और एक बेटा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed