फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A young man trying to convince his wife died in an accident.

Jhansi News: पत्नी को मनाने जा रहे युवक की हादसे में मौत

Sun, 08 Feb 2026 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
A young man trying to convince his wife died in an accident.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। बरुआसागर के बनगुआं निवासी कमलेश (24) पुत्र बृजकिशोर कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी का दूसरे युवक से संबंध हो गया था। पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। वह उसके साथ अब रहने को राजी नहीं थी। शुक्रवार को कमलेश पत्नी को मनाने ससुराल गया था। यहां भी दोनों के बीच बात नहीं बनी। वहां से लौटते समय उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में तीन अन्य युवक भी घायल हो गए। उनको मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
कमलेश कुशवाहा की चार साल पहले शादी हुई थी। दंपती को कोई संतान नहीं थी। कमलेश के परिजनों का आरोप है कि बहू चोरी छुपे छपरा गांव निवासी युवक से बात करती थी। कुछ दिनों पहले कमलेश ने पत्नी को बॉयफ्रेंड से बात करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। पत्नी अपने मायके चली गई। कमलेश उसको अपने साथ रखना चाहता था। परिजनों की पंचायत के बाद भी वह अपने ब्वॉय फ्रेंड के साथ ही रहना चाहती थी। शुक्रवार को कमलेश उसे मनाने अपनी ससुराल गया था। पत्नी ने कमलेश की बात नहीं सुनी। पत्नी के न लौटने से कमलेश परेशान हो गया। परिजनों को फोन पर उसने यह बात बताई। रात में बाइक से लौट रहा था।
विज्ञापन

कोछाभांवर के पास पहुंचने पर सामने से आ रही एक बाइक से उसकी बाइक भिड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कमलेश के सिर में गहरी चोट आई। उसे मेडिकल अस्पताल भेजा गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मौत के बाद भी नहीं आए ससुरालजन
कमलेश की मौत की सूचना पिता बृजकिशोर ने उसके ससुराल में भी दी। उनका कहना है कि इसके बाद भी ससुराल से न उसकी पत्नी आई न कोई दूसरा परिजन। उन्होंने बेटे की हादसे में मौत के पीछे साजिश रचने का आरोप लगाया। पिता ने तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed