फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A young man, troubled by moneylenders, committed suicide by hanging himself.

Jhansi News: सूदखोरों से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 09 Jan 2026 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
A young man, troubled by moneylenders, committed suicide by hanging himself.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। जुए में लगातार मिल रही हार से कर्ज में डूबे युवक छोटू लाल ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक के पिता ने बताया कि बेटा कर्ज लेकर जुआ खेलता था। कर्ज की वसूली के लिए सूदखोर उसकी पिटाई करते थे। वह उसे जिला अस्पताल लेकर गए थे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रामदास के चार बेटों में दो ने कर्ज के चलते आत्महत्या कर ली है। अब उसके दो बेटे राम व श्याम हैं।
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के गांव करारी में रहने वाला छोटू लाल (27) मजदूरी करता था। छोटू शराब पीने के साथ जुआ भी खेलता था। मृतक के पिता रामदास अहिरवार ने बताया कि उसने व रिश्तेदारों ने छोटू को बहुत समझाया लेकिन वह नहीं माना। जुआ के लिए वह लोगों से कर्ज लेने लगा और करीब 50 से 60 हजार रुपये कर्ज लेकर जुए में हार गया। कर्ज न चुका पाने के कारण सूदखोर उसकी पिटाई करने लगे। पिता ने बताया कि छोटू इसकी शिकायत पुलिस से करना चाह रहा था लेकिन उसने रोक दिया। इधर, सूदखोरों से परेशान होकर बुधवार उसने घर में फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

मामले की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। सीपरी बाजार थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने इस मामले में तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






10 से 20 प्रतिशत वसूलते हैं ब्याज

मृतक के पिता रामदास ने बताया कि बेटे छोटू को कर्जदार 10 से 20 प्रतिशत ब्याज पर रुपये देते थे। छोटू शादीशुदा था। उसकी दो बेटी व एक बेटा है। मूलधन वापस न करने से सूदखोर उसे परेशान कर रहे थे। इससे वह बहुत डरा हुआ था।



बड़े भाई ने भी की थी आत्महत्या
रामदास ने बताया कि छोटू से बड़ा उसका एक बेटा पातीराम था। वह भी जुआ व शराब का शौकीन था। जुए के कारण उस पर काफी कर्ज हो गया था। इससे परेशान होकर उसने पांच साल पहले ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पातीराम की मौत के बाद पैसे के लिए कर्जदार परेशान करने लगे। इस पर उसने अपनी तीन एकड़ भूमि करीब 15 लाख रुपये में बेचकर कर्ज उतारा था। अब उसके पास बेचने के लिए कुछ नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed