{"_id":"621a76793b0046049c6bfb85","slug":"a-young-man-returning-from-my-brother-s-wedding-dies-in-an-accident-jhansi-news-jhs2157591134","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममेरे भाई की शादी से लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममेरे भाई की शादी से लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। ऑटो में सवार ममेरे भाई की शादी से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि भाई समेत तीन घायल हो गए। सभी लोग ऑटो में सवार थे। हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ था।
सैंयर गेट बाहर निवासी श्रीराम दास चौहान का पुत्र अमित (27) शुक्रवार को अपने मामा के लड़के की शादी में गुरसराय गया था। उसके साथ उसका बड़ा भाई रवि (45) और पड़ोसी राजू उर्फ मिरिंडा व नीरज भी थे। सभी ऑटो से गुरसराय गए थे। रात तकरीबन पौने ग्यारह बजे सभी लोग वहां से लौट रहे थे।
इसी बीच सेंदरी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। दुर्घटना में अमित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीनों घायलों को पुलिस ने अस्पताल भेजा। दुर्घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अमित आठ भाई-बहनों में सबसे छोटा था। शुक्रवार की शाम उसके भाई ऋषिराज ने फोन करके उसे रात में घर लौटने से मना भी किया था, लेकिन वो नहीं माना। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।