{"_id":"69850f641d7fc1e7410cb154","slug":"a-young-man-returning-from-a-wedding-was-killed-after-being-hit-by-a-train-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-734434-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: शादी से लौट रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: शादी से लौट रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइल फोटो अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीपरी बाजार के गणेश चौराहा के पास रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से महेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी नंदू रायकवार (40) की मौत हो गई। वह अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के बाद लौट रहा था। रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय दोनों लाइन पर ट्रेन देखकर वह घबरा उठा। ट्रेन की चपेट में आने से उसे गहरी चोट आ गई।
महेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी नंदू गणेश चौराहा के पास पटरी पर दुकान लगाता था। बुधवार रात वह अपने दोस्त की शादी में थापकबाग गया था। परिजनों ने बताया कि आधी रात को वह पैदल ही घर लौट रहा था। गणेश चौराहा रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे फाटक बंद था। वह पैदल पार कर रहा था। जैसे ही वह पटरी के करीब पहुंचा, दोनों पटरी पर एक साथ ट्रेन आ गई। इस वजह से वह समझ नहीं सका। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौत की खबर सुनते ही पत्नी संध्या अचेत हो गई। 26 जनवरी को ही विवाह की वर्षगांठ मनाई थी। परिवार में 15 साल का बेटा लकी एवं 11 साल की बेटी माही है।