फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A young man lost his life in a collision between two two-wheelers in Pal Colony.

Jhansi News: पाल काॅलोनी में दोपहिया वाहनों की भिड़ंत में युवक की गई जान

Sun, 30 Nov 2025 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
A young man lost his life in a collision between two two-wheelers in Pal Colony.
झांसी। शुक्रवार देर-रात पाल कॉलोनी के पास दोपहिया वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत में सूती मिल निवासी ऋतिक रायकवार (23) की मौत हो गई। उसकी मां की चार महीने पहले हत्या हो गई थी। परिवार में सिर्फ दो बहनें हैं। उनका लालन-पालन ऋतिक ही करता था।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार के सूती मिल स्थित नयागांव निवासी ऋतिक निजी काम करता था। रोजाना करैरा में काम करने जाता था। शुक्रवार रात करैरा से काम निपटाकर रात में बाइक से घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रात करीब 12 बजे पाल कॉलोनी के पास ऋतिक की बाइक के सामने तेज रफ्तार में स्कूटी आ गई। दोनों चालक अपने वाहन नहीं संभाल सके। उनके बीच आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ऋतिक के सिर, हाथ एवं पांव में गहरी चोट लग गई। घायलों को मेडिकल अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने ऋतिक को मृत घोषित कर दिया जबकि स्कूटी सवार दूसरे घायल युवक का उपचार चल रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed